
जासूसी मामले पर दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल( फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
MP News: कांग्रेस नेता व एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर एस. जयशंकर के बयान और जासूसी मामले को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह ने लिखा कि, 'क्या BJP-RSS का मुखबिरी का इतिहास है? क्या रिश्ता है आपका पाकिस्तान के साथ? बता दें कि दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है।
दिग्विजय सिंह(Digvijaya Singh) ने एक्स पर लिखा कि, 'कल खबर आई कि देश में ISI से जुड़े कुछ जासूस पकड़े गए हैं। DRDO का अधिकारी प्रदीप कुरुलकर, जो RSS से जुड़ा हुआ था, वह पाकिस्तान को सूचना देता था। वहीं, एक खबर और आई थी कि BJP का ध्रुव सक्सेना ISI के लिए काम करते हुए पकड़ा गया। लेकिन उनका क्या हुआ?'
वहीं अपने दूसरे पोस्ट में पूर्व सीएम ने लिखा कि, 'नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि- समस्या बॉर्डर पर नहीं है- समस्या दिल्ली में है। आज इसी समस्या के बारे में हम आपको बता रहे हैं कि देश में ऐसे लोग हैं, जो पाकिस्तान को सारी बातें पहले ही सूचित कर देते हैं। एस. जयशंकर इस तरह के बयान देकर हमारे देश को हंसी का पात्र बना रहे हैं।'
एस. जयशंकर ने हाल ही में एक बयान दिया, जिसे लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। दरअसल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने बयान में कहा था कि, 'ऑपरेशन सिंदूर(Operation Sindoor) की शुरुआत में हमने पाकिस्तान को एक संदेश भेजा था, जिसमें कहा गया था कि हम आतंकवाद के ढांचे पर हमला कर रहे हैं।इसलिए पाकिस्तानी सेना के पास कुछ नहीं करने और इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने का विकल्प है।'
Updated on:
20 May 2025, 2:25 PM IST
Published on:
20 May 2025, 1:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.