भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित भाजपा कार्यालय में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे बदलाव को देखकर ऐसा लगता है मानों भाजपा इस बार वास्तु के फेर में पड़ गयी है। दरअसल भाजपा दफ्तर में हाल ही के दिनों में तीसरी बार तोड़-फोड़ और बदलाव किया गया है। वहीं पार्टी अपने अध्यक्ष अमित शाह के आने व विधानसभा चुनाव को इसका कारण बताती दिख रही है।