
republic day 2019 horse glanders MP
भोपाल. 2019 के 70वें गणतंत्र दिवस में परेड की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस बार के परेड में घोड़ों को शामिल नहीं किया जा रहा। मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन का कहना है कि घोड़ों में ग्लैंडर्स नाम की खतरनाक बीमारी होने से मनुष्य में संक्रमण न फैले इस कारण ये कदम उठाया गया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसकी जानकारी संभागायुक्त को भेज दी गई है। गौरतलब है कि ग्लैंडर्स पशुओं की एक बीमारी है जो पशुओं से मनुष्य में संक्रमण के जरिए प्रवेश करती है। राजधानी के क़ाज़ी केम्प इलाके में बीते मई में एक घोडा बीमारी से संक्रमित मिला था...
क्या है ग्लैंडर
- ग्लैंडर बरखेलडेरिया मेलिआई जीवाणु जनित रोग है
- घोड़ों के बाद मनुष्यों, स्तनधारी पशुओं में पहुंचता है
- नोटिफाईएबल है,जेनोटिक रोगों की श्रेणी रखा गया
- संक्रमण, नाक, मुंह के म्यूकोसल सरफेस और सांस से होता है
- मैलिन नाम के टेस्ट से बीमारी को कन्फर्म किया जाता है
- घोड़े, खच्चर, गधों के शरीर की गांठों में इंफेक्शन और पस बन जाती है
- जानवर उठ नहीं पाता, शरीर में सूजन आ जाती है
- बीमारी से पीडि़त होने पर मौत निश्चित
संक्रमण का दायरा
- पीडि़त पशु के पास के पशुओं में सौ प्रतिशत
- 6 से 10 किमी तक के दायरे में 50 प्रतिशत
- 30 किमी तक 20 प्रतिशत फैलने की संभावना
मनुष्यों में लक्षण
- मांस पेशियों में दर्द
- छाती में दर्द
- शरीर में अकडऩ
- तेज सिरदर्द
- नाक से पानी बहता है
Published on:
17 Jan 2019 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
