
Republic Day 2025 : कहां क्या होंगे कार्यक्रम, देखें लिस्ट और पूरा शेड्यूल
Republic Day: गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में हर्ष-उल्लास का माहौल है। संस्कृति विभाग के साथ ही शहर की कई संस्थाएं और आम लोग अपने-अपने स्तर पर कई तरह के आयोजन कर इस राष्ट्रीय त्यौहार को मना रही हैं। 26 जनवरी के साथ ही शहर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भी कई आयोजन हो रहे हैं।
यह पहला मौका होगा, जब झीलों के शहर भोपाल की सड़कों पर भारत का नक्शा बनाया जाएगा। जी हां, 26 जनवरी को इस अद्भुत काम को अंजाम देंगे शहर के राइडर्स। सभी साइकिलिस्ट में इस इवेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं।
भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक राइडर्स भाग लेंगे। भारत का नक्शा बनाने के लिए गोङ्क्षवदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया को चुना गया है, क्योंकि वहां सड़कें काफी अच्छी हैं, जिन्हें जोड़कर नक्शा बनाया जा सकता है।
इसके लिए जीआईएस एकस्पर्ट रवींद्र सिंह ने मैप तैयार किया है। राइडर्स ने रेकी भी कर ली है। इस इवेंट की शुरुआत शौर्य स्मारक, भोपाल से होगी। रिपोर्टिंग समय सुबह 6:30 बजे है। साइकिलिंग 7 बजे शुरू होगी। इस इवेंट के दौरान साइकिलिस्ट करीब 25-30 किमी साइकिलिंग करेंगे।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के लिए जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा गणतंत्र के 40वें लोकोत्सव 'लोकरंग' का आयोजन 26 से 30 जनवरी तक रवींद्र भवन में किया जा रहा है।
समारोह के पहले दिन 26 जनवरी को वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी। सूत्रधार ख्यात कलाकार मुकेश तिवारी होंगे। साथ ही 27 से 29 जनवरी दोपहर 2 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रदर्शन भी किया जाएगा।
वहीं 27 जनवरी को लोकरंग के 40 वर्षों की यात्रा का 40 वाद्यों की संगति में नाद समन्वित प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिसका निर्देशन सितार वादिका स्मिता नागदेव कर रही हैं। अंतिम दिन 30 जनवरी को माधवास रॉक बैंड, वृंदावन की प्रस्तुति देंगे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड में लगातार दो साल से मध्य प्रदेश की झांकी शामिल हो रही है। प्रदेश सरकार ने इस झांकी पर सितंबर माह से काम करना शुरू किया था, जिसके लिए करीब 25 लाख का बजट रखा गया है।
इस बार की झांकी का विषय 'मध्यप्रदेश को चीता प्रदेश बनने का गौरव' है। इसमें 10 से अधिक कल्पित जानवरों (डमी) को दिखाया जाएगा है। वहीं झांकी के दोनों ओर नृत्य दल श्योपुर जिले का सहरिया जनजाति नृत्य 'लहंगी' करते हुए नजर आएंगे। 'लहंगी' नृत्य की इस प्रस्तुति में 14 नृत्यकार भाग ले रहे हैं।
मध्यप्रदेश शासकीय कर्मचारी एकता रंगमंच की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुशायरा 'मां तुझे सलाम' का आयोजन 25 जनवरी को शाम 5 बजे ङ्क्षहदी भवन में किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सुमित द्विवेदी ने बताया कि इस साल यह संस्था का 12वां आयोजन रहेगा। इसमें देश-विदेश में ख्याति प्राह्रश्वत शायर अपनी देशभक्ति रचनाओं का पाठ करेंगे।
दिशा संगीत सेवा समिति की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी 25 जनवरी को कार्यक्रम - दिल दिया हैं जहां भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से रोशन हॉस्पिटल के पीछे, अमित टावर, गोविंदपुरा में आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 30 गायक- गायिकएं कराओके पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन 25 जनवरी को किया जा रहा है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रवीन्द्र भवन के अंजनी सभागार में शाम 7 बजे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
Published on:
25 Jan 2025 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
