
भोपाल. देशभर में गणतंत्र दिवस Republic Day 2020 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेनाओं में परेड और स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी चल रही। गणतंत्र दिवस के दिन हमारे देश में संविधान लागू किया गया था। भारतीय संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया था।
तब से आज तक लगातार भारत देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस बार पूरा देश 70वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड, शहीद भवन, रवीन्द्र भवन में सास्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहें हैं। गानों के लिहाज से 26 january 2020 में स्पेशल mp3 सॉन्ग यहां देख सकते हैं। इन देशभक्ति गानों को लोगों ने भी काफी पसंद किया है। तो आइए गणतंत्र दिवस 2020 के इस अवसर पर देशभक्ति गानों को सुने और डाउनलोड कर दूसरे को भी सुनाए...
Sandese Aate Hai - रूप कुमार राठौड़, सोनू निगम की आवाज में यह गाना फ़िल्म: Border का है। वर्ष 1997 में यहा गाना आया और इस गाने पर सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मान मिला।
हो हो हो... संदेशे आते हैं
हमें तड़पाते हैं, तो चिट्ठी आती है
वो पूछे जाती है, के घर कब आओगे
के घर कब आओगे, लिखो कब आओगे
के तुम बिन ये घर सूना सूना है, संदेशे आते हैं...
Suno Gaur Se Duniya Walon - दस फिल्म का यह गाना सुनो गौर से दुनिया वालों... इसके गायक हैं - शंकर महादेवन, उदित नारायण, महालक्ष्मी, डोमिनिक, गीतकार - समीर और संगीत शंकर-एहशान-लोय ने दिया है।
सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नज़र ना हमपे डालो
चाहे जितना ज़ोर लगालो, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी
हिंदुस्तानी.. हिंदुस्तानी..
हमने कहा है तुम भी कहो
हमने कहा है जो तुम भी कहो
Mera rang de basanti chola - मेरा रंग दे बसंती चोला, गायक: सोनू निगम, मनमोहन वारिस
गीतकार: समीर, संगीतकार: ए आर रहमान, Movie: The Legend of Bhagat Singh (2002)
मेरा रंग दे..मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे. मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
निकले हैं वीर जिया ले, यूँ अपना सीना ताने, हंस-हंस के जान लुटाने
आज़ाद सवेरा लाने
मर के कैसे जीते हैं, इस दुनिया को बतलाने,
तेरे लाल चलें हैं माये, अब तेरी लाज बचाने...
Zindagi Maut Na Ban Jaye Sambhalo Yaaron - रूप कुमार राठौड़
फ़िल्म : सरफ़रोश, रिलीज़ : 2013,
ज़िन्दगी मौत ना बन जाए, संभालो यारों
खो रहा चैन-ओ-अमन, खो रहा चैन-ओ-अमन
मुश्किलों में है वतन, मुश्किलों में है वतन
सरफरोशी की शमा दिल में जला लो यारों
ज़िन्दगी मौत ना बन जाए, संभालो यारों
Chak De India Title Song - फ़िल्म: चक दे! इंडिया को 2007 में आया। खिलाड़ियों के लिए यह सबसे अधिक लोकप्रिय रहा। इस गाने को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।
कुछ करिए, कुछ करिए
नस नस मेरी खोले, हाय कुछ करिए
कुछ करिए, कुछ करिए
बस बस बड़ा बोले, अब कुछ करिए
हो कोई तो चल ज़िद्द फड़िए
तू बिदरिये या मरिये.. चक दे हो चक दे इंडिया
Published on:
18 Jan 2020 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
