9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो हजार के नोटों के बदले 10 के सिक्के, पैकेट का वजन नहीं उठा पा रहे लोग

एमपी में विधानसभा चुनावों के बाद लोगों का रुख एकाएक बैंक की ओर हो गया है। लोगों को पुराने 2 हजार के नोट बदलवाने की याद आ गई है। भोपाल में बैंक के सामने ऐसे लोगों की भीड़ लग गई है। रिजर्व बैंक के सामने 2 हजार के नोट बदलवाने के लिए जुटे लोगों की लंबी लाइन लगी है।

2 min read
Google source verification
note2.png

बैंक के सामने ऐसे लोगों की भीड़

एमपी में विधानसभा चुनावों के बाद लोगों का रुख एकाएक बैंक की ओर हो गया है। लोगों को पुराने 2 हजार के नोट बदलवाने की याद आ गई है।भोपाल में बैंक के सामने ऐसे लोगों की भीड़ लग गई है। रिजर्व बैंक के सामने 2 हजार के नोट बदलवाने के लिए जुटे लोगों की लंबी लाइन लगी है।

मंगलवार को भोपाल में रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने दो हजार के नोट बदलवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है। रिजर्व बैंक के अधिकारी दो हजार के नोटों के बदले में सिक्के दे रहे है जिससे लोग नाराजगी जता रहे हैं।

2 हजार के नोट के बदले में बैंक में लोगों को 10 रुपए और 20 रुपए के सिक्के दिए जा रहे हैं। लोग इन सिक्कों से भरे पैकेट का वजन नहीं उठा पा रहे हैं। दरअसल एक पैकेट में 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक के सिक्के भरे हैं।

रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में सुबह से ही दो हजार के नोट बदलवाने वालों की भीड़ लग गई थी। नोट के बदले बैंक के अधिकारी लोगों को सिक्के दे रहे हैं। लोग मजबूरी में 10 और 20 के सिक्के के पैकेट लेकर जा रहे है। लेकिन इसपर कई लोगों ने नाराजगी भी जताई। सिक्कों के पैकेट में 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक हैं जिससे ये भारी हो गए हैं। लोग
सिक्कों के पैकेट का वजन नहीं उठा पा रहे हैं।

गौरतलब है कि 2 हजार का नोट नोटबंदी के दौरान चलन में आया था। रिजर्व बैंक ने 19 मई को इन गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान कर दिया था। इनकी वापसी के लिए डेडलाइन को बढ़ाकर 7 अक्‍टूबर कर दिया गया था।

8 अक्टूबर 2023 से 2000 के नोटों को जमा करने या बदलने का काम RBI के क्षेत्रीय कार्यालय में ही हो रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के देशभर में ऐसे 19 क्षेत्रीय कार्यालय में 2 हजार के नोट जमा कर सकते हैं जिसमें भोपाल भी शामिल है। एक बार में 20 हजार रुपए के नोट ही बदले जा रहे हैं। 2000 रुपए के नोट इंडिया पोस्ट के जरिए भी भेजे जा सकते हैं। इसके बदले में रकम उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: MP Election Result 2023 - बीजेपी की लहर में भी नहीं बचा पाए विधायकी, कई मंत्री हारे