
भोपाल.सुषमा स्वराज ( sushma swaraj ) का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। सुषमा अब नहीं रहीं लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलो दिमाग में रहेगी। पाकिस्तान में खोई गीता को भारत वापस लाने में सुषमा स्वराज की भूमिका अहम रही थी। गीता अपने मां-बाप से मिलने की इंतजार में इंदौर में है। सुषमा स्वराज से उसके खूब लगाव था।
नरेंद्र मोदी की सरकार में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज ने अपने विभाग की दरवाजे आमलोगों के लिए खोल दी थी। कोई भी भारतीय दुनिया के किसी कोने से उनसे मदद मांगी तो सुषमा तुरंत मदद करती थी। ममतामयी सुषमा पाकिस्तानियों की मदद से भी नहीं कतराती थीं। पाकिस्तान में रह रही गीता पहली बार चर्चा में जुलाई 2015 में आई थी, जब सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज हुई थी। उस वक्त खबर आई थी कि पाकिस्तान में रह रही भारतीय लड़की गीता की सुध लेने वाली कोई नहीं है।
4 अगस्त को किया था ट्वीट
जब गीता चर्चा में आई तो 4 अगस्त 2015 को सुषमा स्वराज ने पहली बार ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि वे पाकिस्तान में सालों से रह रही गीता को वापस लाएंगी। उसके बाद उन्होंने गीता को पाकिस्तान से वापस लाने की कवायद शुरू कर दी। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान के ईधी फाउंडेशन में रह रही गीता से जाकर मुलाकात की। उसके बाद भारत लाने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई।
अक्टूबर में भारत आ गई गीता
11 साल की उम्र में गीता पाकिस्तानी बॉर्डर गार्ड्स को लाहौर में मिली थी। उसके बाद से ही वह पाकिस्तान में रह रही थी। हिंदुस्तान में जब गीता की तस्वीरें वायरल हुईं तो कई लोगों ने दावेदारी भी जताई कि वो हमारी बेटी है। लेकिन डीएनए किसी से मैच नहीं किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 अक्टूबर 2015 को आखिरकार गीता भारत वापसा लौट आई। सुषमा स्वराज उससे खुद मिलीं और उन्हें प्यार और स्नेह दिया। गीता फिलहाल इंदौर में रह रही है।
हिंदुस्तान की बेटी है गीता
गीता के भारत वापस आने के बाद सुषमा स्वराज ने प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कहा था कि गीता हिंदुस्तान की बेटी है। सरकार उसके परिजनों से मिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार ने प्रयास भी उसके बाद बहुत किए लेकिन गीता के परिजन नहीं मिल पाए। वह इंदौर की मूक-बाधिर संस्थान में रहकर शिक्षा और कौशल हासिल कर रही है।
लड़का ढूंढो अब
एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आईं सुषमा स्वराज ने 22 जुलाई 2018 को आखिरी बार मूक बाधिर गीता से मिली थीं। इस दौरान उन्होंने करीब 20 मिनट तक गीता से बात की। उन्होंने पूछा कि इतने लड़के देखे। पसंद क्यों नहीं आया? गीता ने इशारों में बताया था कि पहले मां-बाप मिल जाएं। फिर शादी करूंगी। इस पर सुषमा ने कहा था कि माता-पिता को हम ढूंढ रहे हैं। तुम अब शादी पर ध्यान दो और लड़का पसंद करो। उन्होंने पढ़ाई को लेकर भी बात की। गीता ने दिल्ली जाने की इच्छा जताई तो उन्होंने कहा कि जब इच्छा हो आ सकती हो।
Published on:
07 Aug 2019 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
