
भोपाल। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को सुबह मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन के समाचार मिलते ही सिने जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इससे एक दिन पहले ही एक्टर इरफान खान को सुपुर्दे खाक किया गया था।
बालीवुड में लोग अभी इरफान के इंतकाल के दुख से उबरे भी नहीं थे कि दूसरे दिन ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर बालीवुड समेत मध्यप्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कृषि मंत्री कमल पटेल ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने ट्वीट के जरिए अपना संदेश दिया है।
शिवराज बोले- फिल्मों का संसार अधूरा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। चौहान ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि फिल्मों का समृद्ध संसार जिनके बिना स्वयं को सदैव अधूरा महसूस करेगा, उनके असमय जाने से दिल भारी है।
कमलनाथ बोले एक और नायाब कलाकार चले गया
पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि फिल्म जगत के महान कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करता हूँ।आज एक और नायाब कलाकार हमारे बीच से चला गया।भारतीय सिनेमा जगत के लिये यह एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनके परिजनो , प्रशंसको को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
कृषि मंत्री कमल पटेल
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी ऋषि कपूर के जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि हमारे भारतीय सिनेमा को मानो जैसे किसी की नजर लग गई है,आज ऋषि कपूर जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। दो ऐसे मंझे हुए महान कलाकार जिन्होंने पूरी दुनिया में देश के नाम को रौशन किया यह सचमुच आज हमारे बीच नहीं हैं विश्वास नहीं होता। भावपूर्ण श्रद्धांजलि !
वीडी शर्मा बोले- दिलों में जगह बनाई
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता #RishiKapoor जी का निधन का एक अपूरणीय क्षति है! उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई थी! ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं कपूर परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे !
पटवारी बोले- दिलों में जिंदा रहेंगे
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने अपने संदेश में कहा है कि अभिनय की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले फिल्म अभिनेता #RishiKapoor जी को भावभीनी श्रद्धांजलि..। - आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे🙏🏻
Published on:
30 Apr 2020 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
