18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP भाजपा से अरविंद मेनन को हटाया, सुहास भगत होंगे नए महामंत्री

आपको बता दें कि 2011 में मेनन को मप्र में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anwar Khan

Apr 11, 2016

arvind menon

arvind menon

भोपाल। जैसा लगभग तय माना जा रहा था, वैसा ही हुआ। भाजपा के मध्यप्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन को पार्टी आलाकमान ने पद से हटा दिया है। उन्हें दिल्ली में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उनकी जगह मध्यप्रदेश में सुहास भगत को दी गई है। मेनन दिल्ली में 22 प्रकल्प के प्रमुख होंगे।

आपको बता दें कि 2011 में मेनन को मप्र में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थभ्। उन्हें तब माखन सिंह को हटाकर दिल्ली बुलाए जाने पर यह जिम्मेदारी मिली थी। मेनन उसके पहले संगठन सह महामंत्री थे और उस समय उनके अलावा भगवतशरण माथुर भी संगठन सह महामंत्री थे। तब से लगातार करीब पांच साल से वे संगठन महामंत्री पद पर रहे। संगठन में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान व सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनका अच्छा तालमेल रहा।