10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संघ आया भाजपा के साथ, करेगा डैमेज कंट्रोल-जानिये कैसे?

विरोध कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं की होगी मान-मनौव्वल

2 min read
Google source verification
RSS

rss mp

भोपाल। भाजपा में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फूट रहे अपनों के ही विरोधी स्वरों को रोकने के लिए अब आरएसएस ने कदम आगे बढ़ाया है। बगावत और भितरघात के संदेह के बीच भाजपा को 2019 के चुनावों में इसके चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था। इन्हीं सब स्थितियों को देखते हुए अब आरएसएस ने कदम आगे बढ़ाते हुए मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है।

ये है मामला...

भाजपा में लोकसभा चुनाव के 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद कई सीटों पर नाराजगी के स्वर फूटने लगे हैं। दावेदारों की यह नाराजगी बगावत में न बदल जाए, इसके लिए भाजपा नेताओं के साथ संघ पदाधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

डैमेज कंट्रोल की कमान प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को सौंपी है। हर लोकसभा क्षेत्र में संभागीय संंगठन मंत्री के साथ ही संघ के विभाग प्रचारक भी रूठे हुओं को मना रहे हैं। सहस्त्रबुद्धे जल्द ही भोपाल में डेरा डाल सकते हैं। उधर, चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव ङ्क्षसह बुधवार से दौरे शुरू कर रहे हैं।

बंशीलाल गुर्जर को मना रहे संघ प्रचारक
मंदसौर में सांसद सुधीर गुप्ता को टिकट देने का भारी विरोध हो रहा है। टिकट के दावेदार बंशीलाल गर्जुर के समर्थन में गुर्जर समाज एकजुट है। समाज बंशीलाल के निवास पर दो दिन से बैठक कर रहा है।

पार्टी के तीन विधायक भी गुप्ता को टिकट देने से नाराज हैं। संघ के विभाग प्रचारक योगेश शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सुराना ने मंगलवार को बंशीलाल के घर जाकर उनको मनाने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक बंशीलाल बागी होकर चुनाव मैदान में नहीं उतरे तो भी गुर्जर समाज का निर्दलीय उम्मीदवार गुप्ता का गणित बिगाड़ सकता है।

भैयाजी ने लिया सभी सीटों का फीडबैक
संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी मंगलवार को प्रदेश की हर सीट का फीडबैक लेने भोपाल आए। उन्होंने कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह के उतरने के बाद की रणनीति पर भी मंत्रणा की है।

समिधा में भैयाजी और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बीच आधे घंटे मंत्रणा हुई। भैयाजी ने प्रभात झा, नरोत्तम मिश्रा और सुहास भगत से भी वन-टू-वन चर्चा की।

हालांकि, भैयाजी की बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक होनी थी, लेकिन किसी आवश्यक कार्य से इसे स्थगित कर जोशी वड़ोदरा रवाना हो गए। उन्होंने दिग्विजय के भोपाल से उतरने सवाल पर मीडिया से कहा कि चुनाव तो शुरू होने दीजिए फिर देखते हैं।

ज्ञान को मनाएंगे राजेंद्र...
शहडोल में नाराज सांसद ज्ञान सिंह को मनाने का जिम्मा पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला को सौंपा गया है। वे संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया के साथ जल्द ही शहडोल पहुंचकर ज्ञान से मान-मनौव्वल करेंगे।

उधर, सीधी से सांसद रीति पाठक को दोबारा टिकट देने से नाराज सिंगरौली जिला भाजपा अध्यक्ष कांतिदेव सिंह ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को उन्हें मनाने के लिए राज्यसभा सदस्य और प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप ङ्क्षसह पहुंचे। यहां संघ के पदाधिकारी भी मध्यस्थता कर रहे हैं।

भिंड का जिम्मा तीन नेताओं को दिया
भिंड में सांसद भागीरथ प्रसाद का टिकट काटे जाने और बाहरी संध्या राय को टिकट देने का विरोध हो रहा है। भागीरथ प्रसाद के साथ ही टिकट के अन्य दोवदार अशोक अर्गल और घनश्याम पिरोनिया भी नाराज हैं।

ये तीनों नेता अब तक भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में सक्रिय थे, लेकिन टिकट का ऐलान होते ही गोहद में हुए कार्यक्रम से नदारद हो गए। इन नेताओं को साधने की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लोकसभा प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा और संभागीय संगठन मंत्री को दी है।