23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Russia Ukraine War : हर हाल में रोका जाए युद्ध, संयुक्त राष्ट्र संघ उठाए कोई ठोस कदम- अपील

विश्व शांति परिषद और एशियाई एकजुटता संगठन ने संयुक्त राष्ट्र संगठन से की अपील, कहा- हर हालत में रोका जाए रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध।

2 min read
Google source verification
News

Russia Ukraine War : हर हाल में रोका जाए युद्ध, संयुक्त राष्ट्र संघ उठाए कोई ठोस कदम- अपील

भोपाल. पिछले चार दिनों से लगातार जारी रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए विश्व शांति परिषद और अफ्रीकी एशियाई एकजुटता संगठन की ओर से अपील की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि, संयुक्त राष्ट्र संघ को हर हाल में ये युद्ध रोकना चाहिए। अगर ये युद्ध जल्द ही नहीं रुका तो इसके काफी दुष्प्रभाव पूरे विश्व को भुगतने पड़ेंगे।

राजधानी भोपाल में हुई संगठन की बैठक के दौरान एशियाई एकजुटता संगठन के सदस्य एलएन हरदेनिया और शैलेन्द्र शैली ने बताया कि, प्रथम विश्व युद्ध के बाद लीग ऑफ नेशन्स का गठन हुआ था। उसे यह उत्तर दायित्व दिया था कि, वो पूरी ताकत के साथ युद्ध को रोकें। लेकिन, नेशन्स असफल साबित हुआ। द्वितीय विश्व युद्ध हुआ उसमें करोड़ों लोग मारे गए, उसके बाद युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन किया गया।रूस यूक्रेन विवाद को रोकने में संयुक्त राष्ट्र संघ असफल होता नजर आ रहा है। इस पर विचार करने के लिए अब तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कोई प्रभावशील कदम नहीं उठाए हैं।

यह भी पढ़ें- रॉयल्टी होना चाहिए 9 हजार बढ़ाकर कर दी 16 हजार, मनमाने दामों पर बेची जा रही रेत


अगर विश्व युद्ध हुआ तो होगा मानवजाती का सर्वनाश

उन्होंने कहा कि, आज युद्ध रोकना इसलिए भी आवश्यक है, क्योंकि अगर युद्ध हुआ तो उन देशों में कोई भी परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकता है जो उसमें भाग लेंगे। एक राष्ट्र द्वारा इनका उपयोग करने पर अन्य देश भी ऐसा करेंगे और यह सिलसिला प्रारंभ हुआ तो यह पृथ्वी और मानव जाति के सर्वनाश तक जारी रहेगा। इसलिए युद्ध को रोका जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से आ रही सर्द हवाओं का असर, दिन और रात के तापमान में आ रहा 17 डिग्री का अंतर

ये है बाबा महादेव का चमत्कारी मंदिर, देखें वीडियो