
भोपाल. बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। नामांकन से पहले उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उनका कैंसर गोमूत्र की वजह से ठीक हुआ है। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो रहे थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा है कि उनकी तीन बार सर्जरी भी हुई है।
साध्वी प्रज्ञा का इलाज करने वाले डॉक्टर एस. एस राजपूत ने मीडिया में दिए इंटरव्यू में कहा है कि मैं उनका इलाज 2008 से करते आ रहा हूं। साध्वी को राइट साइड में ब्रेस्ट ट्यूमर था। डॉक्टर ने कहा कि मैंने मुंबई के जेजे अस्पताल में इसको रिमूव किया था। जांच के दौरान उस वक्त रिपोर्ट में कैंसर नहीं था। 2011 में फिर से उसी जगह पर ट्यूमर हो गया। उसके बाद भोपाल में फिर से उनकी सर्जरी हुई।
डॉक्टर ने कहा कि उस दौरान ही इंडियन कैंसर सोसाइटी ब्रिज कैंडी में ट्यूमर को चेकअप के लिए भेजा गया। उस रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि वो कैंसर ब्रेस्ट था। उन्होंने बताया कि 2017 में प्रज्ञा ठाकुर को अदालत से जमानत मिल गई। उसके बाद लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनकी बाइलेटरल मास्टेक्टॉमी यानी दोनों ब्रेस्ट हटाने की सर्जरी की गई। इसे गोपनीय रखा गया था, उस वक्त उनके फैमिली के लोग भी थे। उसके सारे पेपर हैं।
एस एस राजपूत ने गौमूत्र से ठीक होने की बात पर कहा कि हमने उनकी तीन बार सर्जरी की है। रही बात यूरिन से ठीक होने की तो उन्होंने पूछा था तो मैंने कहा था कि इसका कोई नुकसान नहीं है। उसका कितना फायदा है और विश्वास है, ये उनका च्वाइस है। उसका कोई नुकसान नहीं है। अगर फायदा हुआ है तो अच्छी बात है। ऐसे यूरिन ट्रीटमेंट के बारे में एलोपैथ में कुछ नहीं है।
डॉ राजपूत ने कहा कि वो जनवरी-फरवरी में चेकअप के लिए आईं थीं। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है तो वह ले रही हैं। हमारी तरफ से कोई पाबंदी नहीं है। वो बीच-बीच में चेकअप के लिए आते रहती हैं। मेरे अनुसार ही वह चलती हैं। अब जो चर्चाएं हो रही हैं, वो राजनीतिक है।
Published on:
26 Apr 2019 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
