
साध्वी रंजना पर हमला (Photo Source- Patrika)
Sadhvi Ranjana Attacked :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना इलाके में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़ी साध्वी रंजना पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि, वाहन ओवरटैक करने को लेकर शुरु हुए विवाद ने देखते-देखते अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया। आरोप ये भी है कि, अज्ञात हमलावरों ने साध्वी रंजना की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। हमले की खबर फैलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मिसरौद थाने पहुंच गए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
बताय जा रहा है कि, साध्वी रंजना अपनी कार में जा रही थीं, तभी रास्ता देने को लेकर कुछ लोगों की उनसे बहस हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में तब्दील हो गई और आरोपियों ने साध्वी पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की है। घटना के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। बताया जा रहा है कि हालात इतने बिगड़ गए, जिन्हें संभालने के लिए मिसरौद थाने के साथ-साथ गोविंदपुरा, शाहपुरा और पुलिस कंट्रोल रूम से अतिरिक्त फोर्स तैनामत की गई।
साध्वी रंजना ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. साध्वी रंजना के साथ कई VHP नेता भी पुलिस स्टेशन पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने पर दूसरे हिंदू संगठनों के सदस्य भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए और घटना के खिलाफ नारे लगाने लगे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया.
मामले को लेकर मिसरौद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, चश्मदीदों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Updated on:
26 Feb 2026 09:15 am
Published on:
26 Feb 2026 08:11 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
