23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में तहसीलदार-पटवारी का कटेगा वेतन ! प्रशासन ने दी चेतावनी

Mp news: प्रशासन की ओर से पटवारियों, आरआई व तहसीलदार को मार्च के आखिरी दिन तक वसूली सुनिश्चित करने का कहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 21 Mar 2025, 3:07 PM IST

Patwari

Patwari

Mp news: एमपी में वित्तवर्ष के अंतिम माह में तहसीलदार से लेकर पटवारी तक भी राजस्व वसूली पर लगे हुए हैं। राजधानी भोपाल में आठ नजूल क्षेत्रों के करीब 18 तहसीलदार व नायब तहसीलदार और 60 पटवारी जमीनों के रखरखाव व प्रबंधन के राजस्व की वसूली में लगे हैं। जिले में पटवारियों- तहसीलदारों को 32 लाख की वसूली करना है, लेकिन अब तक 18 फीसदी भी नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि राजस्व विभाग लैंड टैक्स की वसूली करता है। ये भूमि महसूल, तोजी के नाम से भी जाना जाता है। पटवारी- आरआइ के माध्यम से इसकी वसूली कराई जाती है। ये हर कृषि भूमि मालिक को देना होता है। भूमि के प्रकार, क्षेत्रफल, उपजाऊपन, स्थान व सरकारी योजनाओं के आधार पर ये तय होता है।

ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म…..एमपी में कर्मचारी को मनपसंद स्थानों पर मिलेगा ट्रांसफर !


प्रशासन की ओर से पटवारियों, आरआई व तहसीलदार को मार्च के आखिरी दिन तक वसूली सुनिश्चित करने का कहा है। ऐसा नहीं करने पर वेतन से कटौती की चेतावनी भी है।