
गायत्री शक्तिपीठ में नर्मदा की मिट्टी की प्रतिमाओं की बिक्री शुरू
भोपाल
गणेश उत्सव में घरों में मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं स्थापित हो और घर में ही विसर्जन हो, इसके लिए गायत्री शक्तिपीठ की ओर से लोगों को लागत मूल्य पर गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यह प्रतिमाएं नर्मदा की मिट्टी से तैयार की गई है। इसकी बिक्री का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार तक यहां से 500 से अधिक प्रतिमाओं की बिक्री हो चुकी है।
गायत्री शक्तिपीठ के अशोक नेमा ने बताया कि पंडाल का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया था, और शनिवार को यहां दिन भर बड़ी संख्या में लोग आए और गणेश प्रतिमाएं ले गए। इसके पीछे हमारा उद्देश्य यहीं है कि लोग घरों में इसकी स्थापना करे और घरों में विसर्जन कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बने। यह प्रतिमाएं नर्मदा की मिट्टी से तैयार की गई है और इस पर किसी तरह के केमिकल कलर का उपयोग नहीं किया गया है। हमारी लोगों से यहीं अपील है कि प्रतिमाओं का विसर्जन घर में करे और विसर्जन के बाद इसकी मिट्टी को गमले में डालकर पौधा लगाए। यहां 6 इंच से 13 इंच तक की प्रतिमाएं है, जिसकी कीमत 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक है।
मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सीखा, बनाकर घर ले गए प्रतिभागी
गणेश उत्सव के पूर्व एप्को की ओर से ग्रीन गणेश प्रतिमा निर्माण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके पीछे उद्देश्य यहीं है कि पीओपी से बनी प्रतिमाएं और रासायनिक रंगों के कारण जल स्त्रोत प्रदूषित न हो। इसलिए इस अभियान के तहत लोगों को गणेश प्रतिमाएं बनाना सीखाया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने गणेश प्रतिमाएं बनाई और घरों में ले गए। शिविर के पहले दिन शास नवीन उमावि, अरेरा कालोनी, शा उमावि सरोजिनी नायडू, कैरियर कालेज, गोविंदपुरा के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों तथा अव्यांश वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्हे एप्को के प्रशिक्षकों द्वारा मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया गया। प्रतिभागी अपने हाथों से बनाई गणेश प्रतिमा अपने साथ लेकर गये। आओ बनाओ घर ले जाओ की अवधारणा पर आधारित यह शिविर 8 सितम्बर तक प्रतिदिन 3 से 6 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर एप्को के अधीक्षण यंत्री जेपी. नामदेव, जलवायु परिवर्तन ज्ञान प्रबंधन केन्द्र के समन्वयक लोकेन्द्र ठक्कर, प्रशासनिक अधिकारी मनोहर पाटिल, कार्यपालन यंत्री राजेश मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Published on:
04 Sept 2021 11:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
