भोपाल के फोटोग्राफर अमित निमाड़े बताते हैं कि उन्होंने कुल 9 फोटोग्राफ भेजे थे जिनमें सांची स्तूप, हुमायूं टॉम्ब, खजुराहो के मंदिर, दिल्ली के लोटस टेम्पल, कुतुबमीनार, अग्रसेन की बावड़ी, इंदौर का राजवाड़ा, कृष्णपुरा की छत्री आदि के फोटो थे। चूंकि ज्यूरी को सलेक्ट करते समय पता नहीं था कि कौन सा फोटो किस फोटोग्राफर का है, तो उन्हें मेरे ही नौ में से दो फोटोग्राफ पसंद आ गए।