
घर बैठे ऐसे करें संजू मूवी की टिकट बुकिंग, मिलेंगे कई ऑफर्स भी!
भोपाल। एक्टर संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू 29 जून से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। फिल्म में संजय दत्त की कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ देखने को मिलेगी। संजय दत्त के फैंस के लिए यह फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं है। फिल्म के गाने और ट्रेलर सुपरहिट हो चुके हैं।
यह फिल्म लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी। फिल्म में जहां रणबीर कपूर संजय दत्त के रोल में हैं, वहीं परेश रावल सुनील दत्त, मनीषा कोईराला- नरगिस और दीया मिर्जा - मान्यता दत्त के किरदार में हैं।
फिल्म के डायलॉग भी बहुत कैची हैं, जो लोगों को याद हो चुके हैं। यहां हम आपको देने जा रहे हैं फिल्म से जुड़ी वो सारी जानकारी जो आपके लिए फिल्म देखने में मददगार सिद्ध होगी।
दरअसल संजू’ फिल्म की ड्यूरेशन टाइमिंग 2 घंटे 35 मिनट की है। फिल्म का म्यूजिक कुछ ज्यादा खास न होने के बाद बावजूद भी लोग इस फिल्म की कहानी को लेकर उत्साहित हैं।
ऐसे करें आॅनलाइन टिकट बुक...
यदि फिल्म के टिकट की बात करें तो यह बुक माय शो BookMyShow पर उपलब्ध है। वीकएंड पर अधिकतर शोज का टिकट प्राइस 200 – 300 रुपए के बीच है। हालांकि कुछ थिएटर्स में सुबह के शोज के टिकट 150 रुपए में भी मिल रहे हैं। वे लोग जो फिल्म का मजा गोल्ड क्लास में लेना चाहते हैं, उन्हें टिकट 600 रुपए में मिल जाएगी।
इसके साथ ही, पेटीएम, बुकमीशो, टिकटनेट, मोबीक्विक, अमेजन-पे और अन्य पर मूवी टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। इनके माध्यम से आप टिकट बुक करेंगे तो आपको कई ऑफर्स भी मिलेंगे।
ये गाने हैं खास...
फिल्म का पहला गाना ‘मैं बढ़िया तू भी बढ़िया’ रिलीज किया गया था जिसे सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने गाया है।इस गाने की टाइमिंग 4 मिनट 34 सेकेंड है। वहीं दूसरा गाना ‘कर हर मैदान फतेह’ 5 मिनट 11 सेकेंड का है।
इस गाने में आपको संजय दत्त की लाइफ के स्ट्रगल की कुछ झलकियां देखने को मिलती हैं। इसे देखकर आप थोड़ा इमोशनल भी हो सकते हैं। गाने में श्रेया घोषाल और सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं फिल्म का तीसरा गाना ‘रूबी रूबी’ है। गाने का ड्यूरेशन टाइम 4 मिनट 45 सेकेंड का है। गाने को शाशवत सिंह और पूर्वी ने गाया है।
भोपाल में यहां चल रही है फिल्म और ये है टाइमिंग...
अल्पना सिनेप्लेक्स : 12:00 PM 03:00 PM 06:00 PM 09:00 PM
भारत सिनेप्लेक्स : 03:00 PM 06:00 PM 09:00 PM
सिनेपोलिस: आशिमा मॉल — 11:30 AM 12:00 PM 01:00 PM 01:30 PM 02:00 PM
02:30 PM 03:00 PM 03:30 PM 04:30 PM 05:00 PM
05:30 PM 06:00 PM 06:30 PM 07:00 PM 08:00 PM
08:30 PM 09:00 PM 09:30 PM 10:00 PM 10:30 PM
डीडीएक्स मल्टीप्लेक्स:
09:15 AM10:10 AM12:30 PM 01:15 PM 03:45 PM 04:30 PM 07:00 PM 07:30 PM 10:00 PM 10:30 PM
सिनेपोलिस: डीबी मॉल
11:30 AM 12:30 PM 01:30 PM 02:00 PM 02:30 PM
03:00 PM 04:00 PM 05:00 PM 05:30 PM 06:00 PM
06:30 PM 07:30 PM 08:30 PM 09:00 PM 09:30 PM
10:00 PM 10:30 PM 11:00 PM
आॅइनॉक्स: कैपिटल मॉल
08:45 AM 10:00 AM 11:00 AM 12:05 PM 01:25 PM 02:25 PM 03:25 PM 04:10 PM 04:50 PM 05:50 PM 06:50 PM 08:15 PM 09:15 PM 09:45 PM 10:15 PM
ज्योति सिनेप्लेक्स MP Nagar
11:45 AM 02:45 PM 05:45 PM 08:45 PM
मुक्ता A2 सिनेमाज: पिपुल्स मॉल
10:01 AM11:01 AM 12:16 PM 01:16 PM 02:01 PM
02:46 PM 03:31 PM 04:46 PM 05:46 PM 06:32 PM
07:16 PM 08:16 PM 09:01 PM 09:46 PM 10:31 PM
पीवीआर: ओरा मॉल
12:20 PM 01:30 PM 02:20 PM 03:40 PM 07:00 PM 09:00 PM 09:20 PM 10:30 PM
रंगमहल काम्लेक्स
12:00 PM 03:00 PM 06:00 PM 09:00 PM
राज बिग 2 सिनेमा:
12:15 PM 03:15 PM 06:15 PM 09:15 PM
रंभा मल्टीप्लेक्स
12:15 PM 03:15 PM 06:15 PM 09:15 PM
संगम सिनेप्लेक्स
12:15 PM 03:15 PM 06:15 PM 09:15 PM
संगीत सिनेप्लेक्स:
11:45 AM 02:45 PM 05:45 PM 08:45 PM
Published on:
11 Jul 2018 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
