25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान के समर्थन में आया संस्कृति बचाओ मंच, कुंभ में मुसलमानों को दुकानें देने का बढ़ा विरोध

Pandit Dhirendra Shastri Statement : संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के कुंभ में मुसलमानों की दुकान को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा- 'क्या मुझे इज्तिमा में दुकानें मिल सकती हैं ?'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Nov 2024, 12:22 PM IST

Pandit Dhirendra Shastri Statement

Pandit Dhirendra Shastri Statement : अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिया गया एक और बयान इन दिनों प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्माने लगा है। दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हालही में कहा था कि 'महाकुंभ में मुसलमानों को दुकानें नहीं देनी चाहिए।' उनके इस बयान के बाद प्रदेश में एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। अब पंडित शास्त्री के इसी बयान के समर्थन में संस्कृति बचाओ मंच भी उतर आया है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान का समर्थन करते हुए संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी का भी एक बयान सामने आया है। तिवारी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के कुंभ में मुसलमानों की दुकान को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है। यही नहीं, उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 'क्या मुझे इज्तिमा में दुकानें मिल सकती हैं ? नहीं मिल सकतीं। यानी जब वो अपने धर्म के प्रति कट्टर हैं तो हम अपने धर्म के प्रति कट्टरता क्यों न दिखाएं।'

यह भी पढ़ें- Cold Weather Update : ठंड के लिए अभी करना होगा इतना इंतजार, एमपी के इस शहर में तेजी से लुढ़का पारा

पंडित शास्त्री के इस बयान पर शुरु हुआ चर्चाओं का दौर

आपको बता दें कि, हालही में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुंभ मेले को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'कुंभ में मुसलमान को दुकान नहीं देना चाहिए। मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम.. कुंभ हिंदुओं का सबसे बड़ा और पवित्र मेला है। वहां मुसलमानों का क्या काम। वैसे भी कुछ विधर्मी लोगों द्वारा हिंदुओं के पूजा-पाठ की सामग्री को दूषित करने के कई मामले सामने आ चुके हैं।'