10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Satyanashi Ke Fayde : अस्थमा के रोगियों के लिए संजीवनी से कम नहीं है ये पौधा, शादीशुदा पुरुषों के लिए है वरदान

Satyanashi Ke Fayde : आपने सड़क किनारे, मैदान में पीले फूल वाला पौधा तो जरूर देखा होगा। ज्यादातर लोगों को इस पौधे का नाम पता नहीं होगा। लेकिन यह पौधा काफी चमत्कारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
satyanashi_ka_paudha_.jpg

Satyanashi Ke Fayde : हमारे आयुर्वेद में कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनसे कई बीमारियों को ठीक किया जाता है। जी हां इस पौधे का सुनकर आपको अजीब लग सकता है। भारतीयों द्वारा इसे सत्यानाशी कहते हैं जो किसी काम को खराब कर दें। लेकिन घबराइए मत यहां पर सत्यानाशी नाम के पौधे की बात हो रही है जिसको अंग्रेजी में इसे 'Mexican prickly poppy' कहा जाता है। यह पौधा आमतौर पर किसी भी जमीन,नदी,सड़क के किनारे आसानी से मिल जाता है। तो आइए आज हम आपको इसके फायदे बताते हैं।

 


सत्यानाशी एक पौधा है जिसे अंग्रेजी में 'Mexican prickly poppy' कहते हैं। इस पौधे में चारों कांटे होते हैं।इसमें पीले कलर के फूल खिलते हैं। इन फूलों में छोटे-छोटे बीज होते हैं।इसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटीडायबिटी, एनाल्जेसिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीस्पास्मोडिक, एंटीऑक्सिडेंट पाएं जाते हैं।ये पौधा एमपी के भोपाल में लगभग हर जगह पाया जाता है।

ये भी पढ़ें - संजीवनी से कम नहीं है ये फल, श्रीराम ने भी वनवास के दौरान खाया था, जानिए इसके फायदे

 


अस्थमा - सत्यानाशी अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसे पानी या दूध में डालकर लिया जा सकता है। इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से भी अस्थमा में काफी फायदा मिलता है।

नपुसंकता - इसके इस्तेमाल से पुरूषों में होने वाली गुप्त बीमारी, धातुरोग,नपुसंकता, वीर्य से संबंधित बीमारियां दूर होती हैं। सत्यानाशी पुरूषों के शुक्राणुओं को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

पेशाब - पेशाब करने में यदि समस्या आ रही है और आपको जलन हो रही है तो सत्यानाशी का काढ़ा बनाकर पीने से जलन जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

सफेद दाग - यदि आपके शरीर में कहीं सफेद दाग है तो आप सत्यानाशी को फूल को पीसकर दाग वाले हिस्से पर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर में सफेद दाग कम होते हैं।