
Saumya Jain
इस बीमारी ने चेहरे पर कई विकृतियां ला दीं। इस वजह से मैं स्कूल तक नहीं जा पाती थी, घर पर ही ट्यूशन पढ़कर एग्जाम देती थी। पर मैंने हमेशा यही सोचा कि एक दिन इस बीमारी को हरा दूंगी। ये कहना है धार की सौम्या जैन का।
अपनी मेहनत और लगन के बल पर सौम्या आज सोशल मीडिया पर जाना-माना चेहरा हैं। उनके सोशल मीडिया पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वर्ष 2011 में 24 साल की उम्र में मेरा 35 डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन किया, जो करीब 24 घंटे तक चला। छह महीने तक मैंने अनाज नहीं खाया, सिर्फ ट्यूब से लिक्विड ही ले पाती थी। बचपन में अक्सर मेरा मन करता था कि मैं भी बाहर घूमूं, खेलूं, लेकिन बीमारी के कारण ये सब नहीं कर पाती।
माधुरी दीक्षित ने वीडियो किया री-ट्वीट
सौम्या ने बताया कि माए नि माए मुंडेर पे तेरीे बोल रहा है कागा... गाने पर मेरा डांस वीडियो देख किसी ने इसे अदाकारा माधुरी दीक्षित को टैग किया। उन्होंने इस वीडियो को देख इसे री-ट्वीट किया। इसके बाद मेरे वीडियो को देश-दुनिया में पसंद किया जाने लगा। हाल ही में कोरियोग्राफर सिमरत कौर, शुबानी खान ने मुझे डांस वीडियो बनाने के लिए भी ऑफर किया है। मैं 26 सितंबर को मुंबई जाऊंगी।
कोरोना में वीडियो बनाना शुरू किए
सौम्या बताती हैं कि मुझे बचपन से ही डांस का शौक था। ऑपरेशन के बाद लगा कि अब ये शौक सिर्फ दिल में ही रह जाएगा, लेकिन कोरोना के दौरान जब लोग जिंदगी की जंग हार रहे थे तो लगा कि मुझे कॉमेडी और डांस वीडियो बनाकर लोगों को इंस्पायर करना चाहिए। मैंने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किए। 20 दिन में 1.5 लाख फॉलोअर्स हो गए। 21वें दिन सरकार ने इसे बैन कर दिया। फिर लगा कि मैं अब क्या करूंगी। ये सारे शॉर्ट वीडियो मैंने यू-ट्यूब पर डाल दिए। अब पापा-मम्मी के साथ कॉमेडी और डांस वीडियो डालती हूं तो इसे देशभर के लोग पसंद करते हैं।
Published on:
24 Sept 2023 01:32 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
