
Saurabh sharma case update: कोर्ट में पेशी के बाद सौरभ शर्मा.
Saurabh Sharma Case Update: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और राजदार शरद जायसवाल और चेतन को ईडी ने 6 दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी। ईडी ने तीनों से पूछताछ के बाद बेनामी संपत्तियों की सूची बनाई है। वहीं सौरभ शर्मा को वकील ने सौरभ की जमानत के लिए भी अर्जी लगाई है। जिस पर जिला कोर्ट आज फैसला सुना सकती है। अब देखना ये है कि सौरभ अगले 13 दिन जेल में ही बिताता है या फिर जमानत पर बाहर आ सकता है।
बता दें कि 14 दिन की जेल पर गए सौरभ की जमानत के लिए वकील राकेश पाराशर ने कोर्ट में आवेदन पेश किया है। इस पर कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगी। वकील ने चेतन और शरद की ओर से वकीलों ने जमानत का आवेदन नहीं लगाया है।
ईडी दोपहर 1.22 बजे तीनों को कोर्ट लेकर पहुंची। 18वें अपर जिला न्यायाधीश सचिन घोष की कोर्ट में ईडी ने पुलिस रिमांड नहीं मांगा। तीनों के परिजन भी कोर्ट रूम के अंदर आ गए, न्यायाधीश ने परिजनों को कोर्ट रूम से बाहर जाने को कहा। कोर्ट ने पूछा इनका मेडिकल कराया या नहीं, ईडी ने मेडिकल कराने की जानकारी दी। कोर्ट ने पूछा कि ईडी ने पूछताछ के दौरान कोई अमानवीय व्यवहार या यातना तो नहीं दी। तीनों ने कहा कि किसी तरह परेशान नहीं किया। सौरभ कटघरे में टिककर बिल्कुल सुकून से खड़ा रहा। वहीं दोनों राजदार शरद जायसवाल और चेतन भी बगैर किसी शिकन के कटघरे में रहे।
1.- कार में मिले सोना और कैश किसका और कहां से आया इतना खजाना।
2.- अविरल कंस्ट्रक्शन कंपनी में किन-किन रसूखदारों का लगा पैसा।
3.- इतने कम समय में इतनी प्रॉपर्टी और कैश कहां से आया।
चेतन गौर के वकील ने कोर्ट से कहा कि ईडी ने मामले में सौरभ शर्मा, चेतन गौर और शरद जायसवाल से जो भी पूछताछ की है, बयान की डिटेल बयान और मामले की फाइल की नंबरिंग कर (किस नंबर से किस नंबर तक फाइल है) आप अवलोकन कर लें। इसके बाद उन्होंने कटघरे में ही 5 मिनट बात करने की इजाजत मांगी। इस पर जज ने अनुमति दी। शरद के वकल ने क ोर्ट से आग्रह कि या कि शरद क ा बीपी हाई है, इसलिए जेल अस्पताल में रखा जाए। इस पर जज ने क हा कि अभी मेडिक ल जांच क राक र आए हैं, सब ठीक है। और आप या रियायत चाहते हैं।
सौरभ ने कोर्ट से लौटते समय चलते-चलते मीडिया के सवालों का सामना किया।
- अपने ऊपर लगे आरोपों के पर क्या कहना चाहते हो?
ईडी जांच कर रही है। कोई गलत काम नहीं किया। मेरा किसी से लेना-देना नहीं है।
- आपके परिवार और अन्य लोग भी आरोपी बनाए हैं?
जो भी होगा, सच तो सामने आ ही जाएगा। मैंने सच्चाई बता दी है।
- क्या दुबई में प्रॉपर्टी है?
मेरी वहां प्रॉपर्टी नहीं है।
- गोल्ड और कैश से भरी कार की सच्चाई क्या है?
इस सवाल पर सौरभ ने चुप्पी साध ली।
इसके बाद ईडी की टीम उसे चेतन और शरद के साथ कार में बिठाकर कोर्ट से रवाना हो गई।
ये भी पढ़ें:
Updated on:
18 Feb 2025, 12:27 PM IST
Published on:
18 Feb 2025, 12:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.