
शास्त्रों में सावन महीने में पडऩे वाले सोमवार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं यह भी माना जाता है कि सावन सोमवार के व्रत से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो सकता है और आप पॉजिटिव डायरेक्शन की ओर हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं। आज सावन महीने का आखिरी सोमवार है। ऐसे में अगर आपको अच्छे जीवनसाथी की तलाश है या फिर आप जीवन में धनवान बनने के सपने देखते हैं, अपने जीवन के संघर्षों को कम करना और आसान करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए सबसे खास साबित हो सकता है। ज्योतिष में आज यानी सावन के आखिरी सोमवार के दिन पूजा-पाठ करने के तरीके और कुछ मंत्रों का जाप करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होती है। तो अगर आप भी शारीरिक-मानसिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के बताई इन बातों को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।
- सुबह की पूजा के साथ ही आज शाम के समय भी विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा और अर्चना करें।
- शिवलिंग या शिव प्रतिमा को सफेद चादर से ढंक दें। अब गंगाजल से स्नान कराएं और बेल पत्र, कुश आदि से शिव जी का ध्यान करते हुए पूजा करें।
- इस दौरान ऊं नम: शिवाय मंत्र के साथ ही अन्य शिव मंत्रों का जाप भी करते रहें।
- यहां आपको ध्यान रखना होगा कि जब आप मंत्रोच्चारण कर रहे हैं, तब आपका मन पूरी तरह से शिव पूजा में रमा होना चाहिए, इधर-उधर की कोई बात आपके मन या दिमाग में नहीं आना चाहिए। इसलिए हर काम से फ्री होकर शाम को शांत मन से शिव पूजा करें।
- अब शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, दही या पंचामृत से अभिषेक करें।
- सावन के आखिरी सोमवार पर दान जरूर करें। माना जाता है कि सावन में हर सोमवार को दान जरूर करना चाहिए, लेकिन अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो आज सावन के आखिरी सोमवार पर दान जरूर करें।
- ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनात् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपको कई रोगों से मुक्ति मिल सकती है।
Updated on:
28 Aug 2023 11:15 am
Published on:
28 Aug 2023 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
