26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exclusive: मंत्री बोले- मैं नहीं ले पाऊंगा निजी स्कूल के खिलाफ एक्शन

सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के लिए आए शिक्षा मंत्री पारस जैन निजी स्कूलों की मनमानियों के आगे असहाय नजर आए।

less than 1 minute read
Google source verification


ग्वालियर।
सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के लिए आए शिक्षा मंत्री पारस जैन निजी स्कूलों की मनमानियों के आगे असहाय नजर आए। पत्रिका ने जब ठंड के लिए अलग से यूनिफॉर्म खरीदने पर मजबूर करने का मुद्दा उठाया तो मंत्री बोले, आप तो जानते ही हो इन पर कार्रवाई करना कितना मुश्किल है। पिछली बार भी ये लोग कोर्ट चले गए थे।

बेहतर है हम इनके बजाय सरकारी स्कूलों का स्तर सुधारने पर ध्यान दें। उधर, निरीक्षण के दौरान मंत्री को सरकारी स्कूलों की अजब ही कहानी देखने को मिली। आठवीं के बच्चे आठ का पहाड़ा नहीं सुना पाए। यहां तक कि प्रधानमंत्री का नाम भी नहीं बता पाए।

शासकीय स्कूलों में बनेंगे निजी स्कूलों के परीक्षा केन्द्र
निजी स्कूलों द्वारा आए दिन फीस वृद्धि, यूनिफॉर्म और किताबों के नाम पर अभिभावकों के साथ की जा रही लूट खसोट पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पर रोक लगाना आसान नहीं है। फिर भी प्रयास कर रहे हैं।

सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश भी जारी है, जिससे अभिभावक वबच्चों का रुख शासकीय स्कूलों की ओर होगा । वर्ष 216-17 के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले शिक्षकों के रिक्त पद पूर्ण कर लिए जाएंगे। नकल पर अंकुश लगाने के लिए निजी स्कूलों के परीक्षा केन्द्र शासकीय स्कूल में ही बनाए जाएंगे। केन्द्र अध्यक्ष और सहायक केन्द्र अध्यक्ष की नियुक्ति रोटेशन पद्धति से होगी।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग