2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी में स्कूली छात्रा का मर्डर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा, मनुआभान टेकरी के पास मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस

2 min read
Google source verification
crime

Election 2019 : MP के प्रथम चरण में छह लोकसभा सीटों पर 74.82 प्रतिशत मतदान

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना इलाके में स्कूली छात्रा के मर्डर का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह मनुआभान टेकरी के पहाड़ी में करीब 13 साल की छात्रा का शव मिलने से आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैली गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोहेफिजा थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया।

रेप के बाद हत्या करने की आशंका

प्रथम दृष्टया जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि 13 साल की बच्ची का रेप के बाद हत्या करने की आशंका है। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी भी जांच जुटे हैं। परिजनो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही से हमारी बच्ची हमारे बीच नहीं है।

संदेहियों से चल रही पुछताछ, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि छात्र बीते मंगलवार को कोचिंग के लिए घर से निकली थी। तब से लापता थी। परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही।

इधर, पांच साल पहले किया बलात्कार, अब रख लिया साथ

पांच साल पहले युवक ने चाकू की नोक पर महिला से बलात्कार किया। फिर पति और बच्चों को मारने की धमकी देकर साथ रख लिया। आरोपी रिश्ते में जीजा लगता है। महिला शादी शुदा है, बेटी की शादी होने वाली है। शादी होने के चलते महिला उसे छोडकऱ पति के पास आ गई।

खरीदारी के दौरान आरोपी मिल गया और अगले दिन पति को मारने की धमकी दी। महिला ने थाने पहुंचकर घटना की एफआइआर दर्ज करा दी। मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय महिला कोलार थाना क्षेत्र में रहती है। पांच साल पहले गमी के कार्यक्रम में मुलाकात मौसेरी बहन के पति से हुई थी। तब वह मौसेरे बहन के पति के गांव में रुक गई।