
School Holidays
भोपाल। अगस्त में लंबी छुट्टियों के बाद सितंबर का महीना आज से शुरु हो गया है। त्यौहारों और भारी बारिश के चलते बच्चों को खूब सारी छुट्टियां मिली हैं। वहीं अब सितंबर के महीने की बात करें तो इस महीने भी कुल 7 छुट्टियां हैं। यानी कुल 7 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। यहां हम आपको सितंबर महीने में होने वाली सरकारी छुट्टियों के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप स्कूल छात्र हैं और कहीं घूमने या शहर से बाहर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस लिस्ट के आधार पर अपनी आउटिंग की प्लानिंग कर सकते हैं।
इस बार सितंबर में कुल 7 छुट्टियों में से 5 छुट्टियां शनिवार और रविवार की मिलने वाली हैं। इसके अलावा 23 सितंबर 2022 को शहीद दिवस और 26 सितंबर 2022 को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में कुल 7 छुट्टियां इस बार सितंबर के महीने में होने वाली हैं। नीचे हम आपको सितंबर महीने की सभी छुट्टियों की लिस्ट उपलब्ध करा रहे हैं।
4 सितम्बर 2022 - रविवार
10 सितम्बर 2022 - दूसरा शनिवार
11 सितम्बर 2022 - रविवार
18 सितम्बर 2022 - रविवार
23 सितंबर 2022 - शुक्रवार, शहीदी दिवस / हरियाणा युद्ध नायकों का शहादत दिवस
25 सितम्बर 2022 - रविवार
26 सितंबर 2022 - सोमवार, महाराजा अग्रसेन जयंती
आपको जानकारी के लिए बता दें कि छुट्टियों की ये लिस्ट हमने सामान्य कैलेंडर के हिसाब से बनाई है. हालांकि, किसी भी राज्य या जिले के हिसाब से इन छुट्टियों में बदलाव संभव है।
12 दिन से ज्यादा बंद रहेंगे बैंक
अगले महीने यानी सितंबर में अलग-अलग जगहों पर बैंक करीब 13 दिन (govt holidays 2022 madhya pradesh) बंद रहेंगे। अभी अगस्त में भी बचे हुए दिनों बैंक कई दिन बंद रहेंगे। जैसे 27 अगस्त को चौथा शनिवार पड़ेगा और अगले दिन 28 अगस्त को रविवार है। फिर अगले दिन ही 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव तिथि है. इस दिन गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 31 अगस्त को महीने के आखिरी दिन गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
देखें छुट्टियों की लिस्ट
1 सितंबर, 2022 – गणेश चतुर्थी के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
6 सितंबर, 2022- विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
7-8 सितंबर, 2022- ओणम के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंदन
9 सितंबर, 2022- इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक नहीं खुलेंगे।
10 सितंबर, 2022– श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों में अवकाश रहेगा।
11 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
18 सितंबर, 2022- रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगें।
21 सितंबर, 2022- श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे।
24 सितंबर, 2022- चैथे शनिवार की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा।
25 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
26 सितंबर, 2022- नवरात्रि स्थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
Published on:
01 Sept 2022 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
