
भोपाल। मध्यप्रदेश की सरकार का बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कई मामलों में चर्चा हुई। यहां शुरूआती दौर में ही श्रीदेवी को लेकर यानि श्रृद्धांजलि सूची से उनका नाम हटाए जाने को लेकर राजनीति गर्मा गई।
वहीं सदन से बाहर मीडिया में बोले मुकेश नायक श्रीदेवी एक बड़ी कलाकार थी, उन्होंने कई सालों तक देश की जनता का मनोरंजन किया। लेकिन श्रृद्धांजलि सूची से नाम मौत का कारण की वजह से हटाया गया है। किसी भी व्यक्ति की चरित्र, शुचिता बहुत मायने रखती है यही उसके व्यक्तित्व को तय करती है।
11 बजे सुबह: सदन की कार्यवाही शुरू।
11.06 बजे : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, सुरेश सेठ , पुरन सिंह वेडिया सहित अन्य सदस्यों के निधन का उल्लेख किया गया।
गरमाई राजनीति...
कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने मीडिया के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि श्रृद्धांजलि के नामों में से आखिरी समय काटा गया श्रीदेवी का नाम,सत्तापक्ष ने कटवाया। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी निष्पक्ष बात करती थी सम्प्रदायिकता के खिलाफ थी इसलिए बीजेपी ने उनका नाम हटाया है।
मंत्री उमाशंकर गुप्ता का बयान...
श्रीदेवी का नाम श्रृद्धाजंलि सूची से हटाए जाने पर कहा कि विधानसभा की अपनी व्यवस्था प्रोटोकाल है उसी के तहत यह किया गया होगा।
वहीं मंत्री माया सिंह ने मीडिया के सामने बयान में कहा कि श्रीदेवी एक उम्दा कलाकार थीं। उनके इस तरह अचानक चले जाने से मुझे भी काफी दुख हुआ। मैंने भी श्रद्धाजंलि दी।लेकिन सूची से उनका नाम क्यों हटाया गया यह मुझे पता नही,विधानसभा अध्यक्ष से बात करुंगी।
मेट्रो प्रोजेक्ट पर बोलीं, इंतज़ार कीजिये बजट का ।
वित्तमंत्री जयंत मलैया ने अपने बयान में कहा कि बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा पर फोकस होगा। पकौडे तलने वाले सूट-बूट वालों से ज्यादा कमाते हैं, पकौडे को लेकर मजाक उडाया गया... कर्जमाफी किसानों की नहीं कांग्रेस की मांग... कर्जमाफी करने से वित्तमंत्री ने किया इंकार... रोजगार पर भी होगा हमारा फोकस।
Published on:
27 Feb 2018 11:46 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
