
खजुराहोः मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो है। यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल ये मंदिर अपनी मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है।

भेड़ा घाटः सफेद संगमरमर के पहाड़ों को जब आप करीब से देखते हैं तो आंखों को इस अद्भुत नजारे पर यकीन ही नहीं होता है। 8 किमी के एरिया में फैला यूनेस्को विश्व धरोहर देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

नेशनल पार्कः मध्य प्रदेश में बहुत सारे नेशनल पार्क है जिनमें आप टाइगर के साथ जंगली जीवों को करीब से देख सकते हैं। इन नेशनल पार्क में से कान्हा नेशनल पार्क और बांधवगढ़ नेशनल पार्क अपने बढ़ते हुए टाइगर के कारण ज्यादा मशहूर हैं।

पंचमढ़ीः पचमढ़ी एमपी का एक मात्र हिल स्टेशन है। इसे क्विन ऑफ सतपुड़ा भी कहते हैं। पचमढ़ी के आसपास सुंदर पहाड़ियां हैं, जिसे लोग प्यार से यहां की रानी कहते है। पचमढ़ी का सुहावना मौसम देखने लायक होता है।

सांचीः 'सांची के स्तूप' यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है। यह ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व वाला एक धार्मिक स्थान है। सांची अपने स्तूपों, एक चट्टान से बने अशोक स्तंभ, मंदिरों, मठों तथा तीसरी शताब्दी बी.सी. से 12वीं शताब्दी ए.डी. के बीच लिखे गए शिला लेखों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।

ओरछा: 16वीं शताब्दी में बुंदेला साम्राज्य की राजधानी रहा है। ये शहर अपने किले के लिए पहचाना जाता है। इस किले का निर्माण साल 1501 में राजा रुद्र प्रताप सिंह द्वारा कराया गया था। इस किले में एक भी है। ये दुनिया का एकमात्र मंदिर है, जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है।

मांडूः दुनिया भर के पर्यटकों को हमेशा से ही लुभाता रहा है। यहां जहाज महल, रानी रूपमति महल, बाज बहादुर का महल, अशर्फी महल, इको प्वाइंट जैसे स्थान हैं, और तो और बच्चों के लिए यहां डायनासोर के अंडे भी देखने को मिल जाएंगे।