
भोपाल। सांसद निधि खर्च करने में प्रदेश के भाजपा सांसद कमजोर साबित हुए हैं। अधिकांश सांसद चार साल में आवंटित राशि खर्च नहीं कर पाए। इन्हें विकास कार्य के लिए पांच करोड़ सालाना निधि मिलती है, जो चार साल में 20 करोड़ होती है।
भोपाल सांसद आलोक संजर राशि खर्च करने में सबसे नीचे हैं। वे अब तक 6.5 करोड़ ही खर्च किए। वहीं, दमोह सांसद प्रहलाद पटेल चार साल में 19.88 करोड़ खर्च कर चुके हैं।
इन सांसदों ने खर्च की सबसे कम निधि
सांसद खर्च निधि
आलोक संजर, भोपाल- 6.5 करोड़
ज्योति धुर्वे, बैतूल -8.97 करोड़
फग्गन सिंह, मंडला -10.00 करोड़
उदय प्रताप सिंह- 13.90 करोड़
नंदकुमार सिंह चौहान -14.00 करोड़
इन सांसदों ने सबसे ज्यादा खर्च की निधि
प्रहलाद पटेल, दमोह -19.88करोड़
मनोहर उंटवाल, देवास- 18.69 करोड़
रोडमल नागर, राजगढ़ -18.99 करोड़
लक्ष्मीनारायण यादव, सागर- 17.41 करोड़
जनार्दन मिश्रा, रीवा -16.98 करोड़
मैं एक-एक पैसे का सदुपयोग करता हूं, कोई भी हिसाब ले सकता है। कुछ प्रस्ताव टेंडर प्रक्रिया में हैं। मैं विकास कार्यों के लिए पूरी सांसद निधि खर्च करूंगा।
-आलोक संजर, सांसद, भोपाल
यह बड़ी राशि नहीं है, पर बुनियादी जरूरतों के लिहाज से आवश्यक है। मैंने विकास कार्यों के साथ पानी टैंकर बंटवाने में इसका उपयोग किया है। गौर अभ्यारण्य भी इससे बन रहा है।
-प्रहलाद पटेल, सांसद, दमोह
मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत
खजूरी सड़क पर बाइक सवार की मवेसी से टकराने से मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुनील वर्मा पुत्र रामकिशन वर्मा (35) सीहोर का रहने वाला था। 31 मार्च को वह किसी काम से भोपाल आया था। रात करीब 9.30 बजे वापस घर लौट रहा था। इस दौरान वो खजूरी सड़क स्थित पूनम ढाबे के सामने मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वो खजूरी सड़क स्थित पूनम ढाबे के सामने मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
Published on:
03 Apr 2018 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
