5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला दिवस पर सड़कों पर दंडवत करते हुए आई महिलाएं, देखें VIDEO

साढ़े 12 हजार चयनित शिक्षकों की अब भी बाकी है नियुक्ति, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी में जुटी हजारों महिलाएं...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 08, 2022

teacher.png

प्राविधिक चयनित शिक्षकों ने मांगी नियुक्ति...।

भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं दंडवत करते हुए आई। यह देख सभी हैरान थे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास जमा हुई यह महिलाएं पहले भाजपा कार्यालय तक दंडवत करते हुए पहुंचीं, इसके बाद यहीं से चेतक ब्रिज स्थित लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) पहुंचीं। यहां महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी नियुक्ति मांगने आई प्राविधिक चयनित शिक्षिकाओं ने मंगलवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। वे शिवराज सरकार से जल्द नियुक्ति की मांग कर रही थीं। उन्होंने नारे भी लगाए कि नियुक्ति दो या मुक्ति दो। यह महिलाएं दंडवत करते हुए सड़कों पर चल रही थीं। हाथों में तख्तियां लिए भी बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई थीं।

महिला शिक्षकों ने मांगी भीख

महिलाओं ने अपने हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि स्कूल शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार ने दिसंबर 2021 में आश्वासन दिया था कि जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी, लेकिन अब साल बदल गया और मार्च का महिना आ गया। ऐसे में आर्थिक संकट से जूझ रही इन महिलाओं ने जल्द से जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पुरुष शिक्षकों ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उनका कहना था कि प्रतीक्षा सूची को जल्द से जल्द क्लीयर किया जाए और रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां दी जाएं। उनका कहना है कि नियुक्ति के अभाव में उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। चयनित होने के बावजूद सरकार हमें नियुक्ति नहीं दे रही है। प्रदेश में करीब साढ़े 12 हजार शिक्षक नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले आधे शिक्षकों को ज्वाइनिंग दे दी गई है, लेकिन प्राविधिक शिक्षक अब भी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।