
Police Transfer List :मध्य प्रदेश के पुलिस महकमें में मंगलवार देर रात को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के साथ साथ स्टेट पुलिस सर्विस (SPS) के 7 अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। भोपाल लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के एसपी का नाम भी शामिल है। वहीं अरुण मिश्रा की ईओडब्ल्यू में वापसी की गई है। विभाग की ओर से किस अधिकारी को कहां ट्रांसफर किया गया है, आइये जानते हैं।
मंडला के उप सेनानी भेजे गए आईपीएस अरुण कुमार मिश्रा की एक बार फिर EOW में वापसी हो गई है। उन्हें भोपाल ईओडब्ल्यू का एसपी बनाया गया है। भोपाल लोकायुक्त एसपी मनु व्यास एआईजी कार्यालय भेजा गया है। वह रीवा जोन आईजी के रूप में पदस्थ किए गए हैं। रामेश्वर सिंह यादव को EOW इंदौर का एसपी बनाया गया है। इंदौर ईओडब्ल्यू एसपी धनंजय शाह को एआईजी पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।
भोपाल ईओडब्ल्यू एसपी राजेश कुमार मिश्रा लोकायुक्त एसपी बनाया गया है। इंदौर लोकायुक्त एसपी सव्यसांची सर्राफ को भोपाल एआईजी कार्यालय भेजा गया है। इसी के साथ विशेष शाखा में पदस्थ इंदौर जोनल के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में एसपी बनाया गया है।
Updated on:
28 Aug 2024 09:01 am
Published on:
28 Aug 2024 09:01 am
