
bjp office
भोपाल. चुनावी साल में भाजपा प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट जुटाएगी। पार्टी इसके लिए 115 वरिष्ठ नेताओं को 25 मार्च के बाद सात दिन के लिए दो-दो विधानसभा क्षेत्रों में भेजेगी। भाजपा की नई रणनीति का एेलान 13 मार्च को प्रदेश कार्यालय में होने जा रही बैठक में किया जा सकता है।
भाजपा ने करीब 65200 अल्कालिक विस्तारकों को 11 से 18 फरवरी तक प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर भेजा था। इन विस्तारकों को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने के साथ ही संबंधित बूथ पर भाजपा की स्थिति का फीडबैक भी लेना था। पार्टी ने अल्पकालिक विस्तारकों से मिले फीडबैक के आधार पर विधानसभावार रिपोर्ट तैयार कर ली है।
यह रिपोर्ट १३ मार्च को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में रखी जाएगी। बैठक में इस रिपोर्ट पर मंथन के बाद दो-दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक प्रभारी का नाम तय होगा। पार्टी प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ जिलास्तर के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताआें की ड्यूटी लगाएगी।
माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा नयी समीकरण तैयार कर रही है। क्योंकि पहले हुए उपचुनाव में भाजपा को काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से भाजपा अब कोई कसर नहीं छोडेंगी। चाहे कुछ भी हो जाए। भाजपा ने इस चुनाव को लेकर पहले ही ब्लाक स्तर पर अपने कंडीडेट खड़ें कर दिए है। ताकि कही से चूक की कोई गुंजाइस न रह जाए।
ग्राउंड रिपार्ट में यह होगा शामिल
-संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की क्या स्थिति है।
- अगर भाजपा का विधायक है तो उसकी स्थिति क्या है। दूसरे दावेदारों की क्या स्थिति है।
- वहां के सामाजिक-जातिगत समीकरण क्या है।
- उस विधानसभा में समस्याएं क्या हैं। क्या काम चुनाव से पहले होना चाहिए।
- कांग्रेस का विधायक है तो पार्टी को कितनी मेहनत करना है।
13 मार्च के प्रदेश कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई है। प्रदेश पदाधिकारी भी उसमें मौजूद रहेंगे। संगठन की सतत प्रक्रिया है, इस तरह की बैठकें होती रहती है।
-सत्येंद भूषण सिंह , प्रदेश कार्यालय मंत्री, भाजपा मप्र
Published on:
12 Mar 2018 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
