31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

500 दिन में 7,500 किलोमीटर की यात्रा

मानव एकता की प्रतिक आशा यात्रा का आज भोपाल में हुजूर विधानसभा के ग्राम फंदा में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amitabh Gunjan

•

Updated: 17 Oct 2015, 2:34 PM IST

manaw ekta mission

yatra

भोपाल। मानव एकता की प्रतिक आशा यात्रा का आज भोपाल में हुजूर विधानसभा के ग्राम फंदा में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस मिशन के संस्थापक श्री एम का स्वागत स्थानीय हुजूर विधायक श्री रामेश्वर समाज एवं स्थानीय फंदा ग्रामवासी द्वारा किया गया। शांति, सदभाव, स्वक्षता के संदेश के लिए कन्याकुमारी से आरम्भ हुई आशा यात्रा 500 दिन में 7,500 किलोमीटर का सफऱ तय कर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी। आज हुजूर विधानसभा के ग्राम खजूरी, कोलूखेड़ी, भैंसा खेड़ी, चिरायु अस्पताल पर स्वागत किया जायेगा।

जानिए कौन हैं श्री एम
श्री एम आध्यात्मिक मार्गदर्शक, समाज सुधारक और शिक्षाविद् हैं। इनका जन्म तिरुवनंतपुरम, केरल में एक मुस्लिम परिवार में 6 नवम्बर 1948 को हुआ था। श्री एम मदनपल्ली आंध्रप्रदेश (बैंगलोर से तीन घंटे का सफर) में रहते हैं। श्री एम के अनुसार यह यात्रा मानव एकता मिशन, आध्यात्मिक मार्गदर्शक, समाज सुधारक और शिक्षाविद् पर आधारित है। जोकि सच्चाई, विश्वास और पुनर्जागरण के लिए होगी।

11 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा
यह यात्रा भारत के ग्यारह राज्यों से होकर गुजरेगी। जिसमें 86 जिले के लगभग 1 करोड़ लोगों के शामिल होने अनुमान है। इस यात्रा में एक आदमी कम से कम 4 दिन की यात्रा कर सकता हैं जिसे आवश्यकतानुसार भी बढ़ाया जा सकता हैं। यात्रा की अनुमानित कि समय सीमा 15 से 18 महीनें है। आशा यात्रा का संचालन श्री एम द्वारा स्थापित 'मानव एकता मिशन' द्वारा किया जा रहा हैं। इस यात्रा का नेतृत्व खुद श्री एम अपने पदाधिकारियों के साथ करेंगे।