
सीएम हेल्पलाइन और अधिकारी की भी नहीं सुनते सीवेज प्रभारी
भोपाल. एक ओर तो नगर निगम स्व'छता में देश में पहला पायदान पाने के गीत गा रहा है और दूसरी ओर शहर के महत्वपूर्ण इलाके की कॉलोनी में लोग सीवेज भराव के चलते परेशान हैं। घरों में उनका रहना मुहाल हो गया है। बदबू और गंदगी घरों में घुसने से रहवासी बीमार पडऩे लगे हैं। नगर निगम में सीवेज प्रभारी आलम यह है कि वह नगर निगम के अधिकारी की भी नहीं सुन रहे तो रहवासियों की क्या सुनेंगे? बताया गया है कि सीवेज प्रभारी को राजनीतिक संरक्षण का गुमान है, जिसके चलते मनमानी कर रहे हैं।
शहर के कमर्शियल हब एमपी नगर के पास स्थित गौतम नगर की जनता कॉलोनी में 100-150 आवास हैं। इन आवासों में पिछले डेढ़-दो महीने से सीवेज भराव की समस्या है, जिसने अब विकराल रूप ले लिया है। बी ब्लॉक की लाइन में तो 8-10 सीवेज चैम्बर बुरी तरह उफन गए हैं। सीवेज के चलते ओपन नालियां भी बजबजा रही हैं। सीवेज घरों में घुस गया है। रहवासियों को पेट, स्किन, सांस, आंख संबंधी परेशानियां हो गई हैं।
बी-9 निवासी बीएल सोलंकी के घर में तो बैठने की जगह नहीं बची। किचन, बेडरूम सब जगह सीवेज भर गया है। सीवेज की बदबू और गंदगी से बीएल सोलंकी और उनकी बेटी रजनी बीमार पड़ गए हैं। उनका कहना है कि पिछले डेढ़-दो महीने से वे नगर निगम और 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। नगर निगम वालों ने तो पिछली कुछ शिकायतें बिना कार्रवाई के ही बंद कर दीं। सीएम हेल्पलाइन 2023677 अभी तक चल रही है, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं की जा रही। बी-20 में रहने वाले केरलाइट परिवार में गृहस्वामिनी और उनका बेटा इसी सीवेज भराव के चलते काफी बीमार हैं। उनके घर में करीब दो फीट सीवेज भरा है। इतनी हालत तो बरसात में जलभराव से खराब नहीं होती।
नहीं की बात
सीवेज की समस्या के बारे में पता करने के लिए संवाददाता ने नगर निगम में सीवेज प्रभारी अशरफ अली को कॉल किया और समस्या के बारे में पूछा तो उन्होंने पूरी बात सुनने के बाद यह कहकर कॉल काट दिया कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा। इसके बाद अशरफ अली से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
वहां सीवेज भरने की शिकायत मिली थी। ओपन नालियों की सफाई हमारे पास है और सीवेज का काम सीवेज प्रभारी अशरफ अली के पास है। मैंने भी इस समस्या के बारे में उन्हें कई बार कहा, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया।
- रवि बाथम, एएचओ, नगर निगम
Published on:
25 Mar 2019 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
