
MP News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो थानों की सीमा के विवाद में उलझे एक बुर्ग का शव 24 घंटे से अधिक समय तक शहर की सड़क के किनारे पड़ा रहा।
दरअसल, जीआरपी थाना और बजरिया पुलिस थानों की सीमा पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला था। घटना की सूचना दोनों ही थानों की पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने से मना कर दिया। करीब दोनों थानों के बीच 24 घंटे ये जद्दोजहद चलती रही कि मामला उनके नहीं बल्कि दूसरे थाने के है।
बुजुर्ग का लावारिस शव मिलने के वजह से जीआरपी थाने ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिसके चलते 24 घंटे से अधिक समय तक शव सड़क किनारे ही पड़ा रहा। लेकिन जीआरपी थाने की पुलिस का दिल नहीं पसीजा। थक हार कर आखिर में बजरिया थाने की पुलिस ने ही बुजुर्ग का शव स्वीकार किया, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
Updated on:
23 Oct 2024 04:07 pm
Published on:
23 Oct 2024 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
