
shani sade sati remedies
भोपाल। शनि का नान सुनते ही लोग ये सोचते है कि ये सिर्फ और सिर्फ दुःख देते हैं परंतु सच्चाई ऐसी नहीं है, सच तो यह है कि शनि व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं लेकिन हमेशा दुख देते है ये सच नहीं हैं। जिनकी कुण्डली में शनि का शुभ योग मौजूद होता है वह बड़े ही मेहनती व्यक्ति होते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य जगदीश शर्मा के अनुसार जिनकी जन्मकुण्डली में शनि पहले, चौथे, सातवें या दसवें घर में अपनी राशि मकर या कुंभ में विराजमान होता है। उनकी कुण्डली में शश योग नामक पंच महापुरूष योग बनता है। यह एक प्रकार का राजयोग है।
शनि अगर अपनी उच्च राशि में बैठे हों तो यश योग जैसा शुभ फल देते है। पंडित जी बताते है कि साल 2019 में शनि की साढ़ेसाती वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर चल रही है। इसके आलावा वृष और कन्या राशि पर शनि की ढैय्या का असर है। जहां शनि की साढ़ेसाती व्यक्ति को संघर्ष करवाती तो वहीं शनि की शुभ छाया पड़ने पर व्यक्ति को सम्मान और उच्च पद हासिल होता है। पंडित जी से जानिए कि इस दौरान उनको क्या उपाय करने चाहिए....
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इस समयावधि में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। जिससे की आपका कार्य प्रभावित मा हो। इस दौरान आपको ऐसे कार्य करने से बचना होगा जिससे की आपको नुकसान पहुंचे। शनि की ढैय्या लगने से आपको जमीन-जायदाद से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
उपाय- शनिवार को काले तिल का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही थी जो अब जल्द ही खत्म होने वाली है। लेकिन जितने समय है उतने समय थोड़ी सावधानी रखें, कोई दुर्घटना हो सकती है। इसके कारण पारिवारिक जीवन में अशांति होने से मन परेशान चल रहा है कुछ समय और सहना पड़ेगा। यात्रा तथा प्रवास पर जा सकते हैं। जीवन में होने वाली हर घटना का नियंत्रित रखें।
उपाय- आप गरीबों को जूते और कपड़ों का दान करें।
मकर राशि
इस समयकाल में आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मांस-मदिरा का सेवन ना करें। इस दौरान आपके भाई-बहन और पत्नि को लाभ होगा। किसी भी तरह के मानसिक तनाव से ना गुजरें, इसका ध्यान रखें। इस दौरान शारिरिक कष्ट होगा, ध्यान देना होगा।
उपाय- आप सुंदरकांड का पाठ करें।
Updated on:
08 Aug 2019 12:35 pm
Published on:
08 Aug 2019 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
