25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शंकराचार्य का बड़ा बयान, गौवंश के नाम पर भाजपा-कांग्रेस ने किया धोखा, जानें क्यों बोले- ‘राजनीति छोड़ें साफ रहें’

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मध्य प्रदेश में गाय के लिए कानून को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा की है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है..जानें क्यों और क्या बोले शंकराचार्य..
less than 1 minute read
Google source verification
Shankaracharya swami avimukteshwaranand in bhopal MP

Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand in Bhopal: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मध्य प्रदेश में गाय के लिए कानून को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और भाजपा ने गोरक्षा के मुद्दे पर हमें धोखा दिया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मांग की कि मध्य प्रदेश सरकार गाय को माता का दर्जा दे और सीएम मोहन यादव से आग्रह किया कि वे इस दिशा में साहसिक कदम उठाएं।

भोपाल पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय के लिए अच्छे काम की सराहना की जानी चाहिए। अगर कोई बुरा करता है तो उसकी आलोचना भी होनी चाहिए। शंकराचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद गाय का अग्नि संस्कार नहीं किया जा रहा है, और इसकी जगह मुर्गी-मछलियों के लिए दाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सीएम से कहा कि जैसे महाराष्ट्र की सरकार ने गाय का माता का दर्जा दिया है, आप गाय को माता का दर्जा दें।

झरनेश्वर महादेव मंदिर में हुआ पादुका पूजन, मां ललिताम्बा के किए दर्शन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गो ध्वज स्थापना का कार्य यह चल रहा है। पूरे देश में गो प्रतिष्ठा के अंतर्गत प्रदेशों की राजधानियों में गो ध्वज स्थापना करते हुए भारत यात्रा पर चल रहे हैं, वे मंगलवार को भोपाल पहुंचे। यहां झरनेश्वर महादेव मंदिर शंकराचार्य मठ में पादुका पूजन हुआ। वहीं भगवती त्रिपुर सुंदरी मां ललिता्बा का दर्शन किए। उसके बाद गो ध्वजारोहण किया और धर्म सभा को संबोधित किया। धर्मसमा का आयोजन मानस भवन किया गया।

राजनीति छोड़ गाय के मामले में साफ

रहें उन्होंने चेतावनी दी कि बहुसंख्यक जनता की आवाज को अनदेखा करना ठीक नहीं है। शंकराचार्य ने अंत में कहा राजनीति को छोड़कर गाय के मामले में साफ रहिए। जो खुद को हिंदू कहता है, उसे गौ भक्त होना चाहिए।