6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाअष्टमी पर माता मंदिरों में हुए हवन और शतचंडी पाठ

आज गुप्त नवरात्र का समापन

less than 1 minute read
Google source verification
महाअष्टमी पर माता मंदिरों में हुए हवन और शतचंडी पाठ

महाअष्टमी पर माता मंदिरों में हुए हवन और शतचंडी पाठ

भोपाल. इन दिनों गुप्त नवरात्र का रविवार को नवमी के साथ ही समापन होगा। अष्टमी पर शहर के मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए। मां वैष्णोधाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र के तहत शतचंडी पाठ का आयोजन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है। मंदिर के पं. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि रविवार को नवमी के साथ ही नवरात्र के अनुष्ठानों का समापन होगा।
अशोक विहार दुर्गा मंदिर में महाआरती
अशोक विहार स्थित मां दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र की महाअष्टमी पर महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं साथ ही कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ सहित अन्य अनुष्ठान हो रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार शाम को महाआरती का आयोजन किया गया।
बगलामुखी मंदिर में विशेष प्रार्थना
नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में कोरोना महामारी के प्रकोप से मानव जाति को बचाने के लिए विशेष प्रार्थना की गई। मंदिर में हिन्दू उत्सव समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश बेगवानी, संजय सिसोदिया, त्रिलोक यादव आदि ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और विशेष प्रार्थना की।