5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मोहम्मद अली जिन्ना का परिवार है कांग्रेस, देश की तरक्की में जिन्ना का बहुत बड़ा योगदान

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मोहम्मद अली जिन्ना का परिवार है कांग्रेस, देश की तरक्की में जिन्ना का बहुत बड़ा योगदान

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 27, 2019

shatrughan

भोपाल.भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की है। शुक्रवार को छिंदवाड़ा संसदीय सीट पर प्रचार के लिए पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने सैंसर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- इस देश की आजादी और तरक्की में मोहम्मद अली जिन्ना का बहुत बड़ा योगदान था। शत्रुघ्न सिन्हा यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के लिए सौंसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। बता दें कि छिंदवाड़ा संसदीय सीट से कमलनाथ 9 बार सांसद रहे हैं।

क्या कहा शत्रुघ्न सिन्हा ने
सभा को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा- ये कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल से लेकर मोहम्मद अली जिन्ना, इंदिरा गांधी, सुभाष चंद्र बोस से लेकर राहुल गांधी की पार्टी है। जिनका देश की आजादी और तरक्की में बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं। उन्होंने कहा कि अब पहली और आखिरी बार कांग्रेस में शामिल हो गया हूं तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखूंगा। वहीं, बीजेपी छोड़ने को लेकर उन्होंने शायरना अंदाज में कहा- 'कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं कोई बेवफ़ा नहीं होता।'


पीएम मोदी पर बोला था हमला
भाजपा छोड़ते ही उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि था कि एक तो मौजूदा सरकार ने कोई ढंग का काम नहीं किया और जब उनसे काम के बारे में पूछा जाता है तो जवाब में नहीं मिलता। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मौजूदा बीजेपी में विरोधियों को दुश्मन की नजर से देखा जाने लगा है जबकि आडवाणी जी ने कहा है कि आपका राजनीतिक विरोधी आपका दुश्मन नहीं होता है वो भी देश के हित में ही बात करता है।

पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा 2014 में भाजपा के टिकट पर बिहार की पटना साहिब संसदीय सीट से सांसद थे। पार्टी में रहते हुए उन्होंने कई बार पीएम मोदी पर सीधा हमला किया और विपक्षी नेताओं के साथ मंच शेयर किया जिसके बाद भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। टिकट कटने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए और कांग्रेस के टिकट पर एक बार फिर से पटना साहिब संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद से है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी समाजवादी पार्टी के टिकट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही हैं।