
भोपाल। मध्यप्रदेश से बड़े शहरों के लिए जल्द ही नई फ्लाइट ( new flight ) शुरू होने वाली है। साथ ही भोपाल-शिर्डी फ्लाइट ( bhopal-shirdi flight ) के फिर से शुरू की जा रही है। हाल ही में हवाई यात्रियों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के बाद एयरलाइंस कंपनियां भी उत्साह में आ गई हैं।
मध्यप्रदेश के राजाभोज एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या पिछले एक साल में 125 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इसके कारण मार्च तक कुछ नई फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है, साथ ही पुरानी बंद हो चुकी शिर्डी फ्लाइट ( Bhopal Shirdi i Flight ) को भी दोबारा से शुरू किया जाने वाला है।
यात्री कम होने पर की गई थी बंद
भोपाल से शिर्डी की फ्लाइट यात्रियों की संख्या में कमी के कारण बंद कर दी गई थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट बंद होने के कारण इसकी मांग बढ़ गई है। दूसरी तरफ कोलकाता के लिए भी नई फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा हुई।
शहरों के साथ बढ़ाएंगे एयर कनेक्टिविटी
राजधानी भोपाल के अन्य शहरों के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की कवायद तेज की गई है। राजाभोज एयरपोर्ट को लेकर पर्यावरण प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिसमें शिर्डी की फ्लाइट को रि-शेड्यूल करने और कोलकाता के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया गया। भोपाल कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। उन्होंने नई फ्लाइट शुरू करने के लिए ऑफर बुलाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े, डीआईजी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, डीएफओ एसएस मिश्रा, एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम समेत विमानन कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
इस पर भी हुई चर्चा
भोपाल से सीधे कोलकाता, अमृतसर, भुवनेश्वर, लखनऊ, चंडीगढ़ और चेन्नई के लिए भी फ्लाइट शुरू करने पर बात हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी एयरलाइन कंपनियों को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही एयरलाइन कंपनियां फ्लाइट ऑपरेशन के मानकों पर नए-नए शहरों के लिए नई फ्लाइट शुरू कर सकते हैं।
Updated on:
24 Dec 2019 06:26 pm
Published on:
24 Dec 2019 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
