11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह को टक्कर दे सकते हैं शिवराज, पिता के समर्थन में उतरे जयवद्र्धन

दिग्विजय सिंह को टक्कर दे सकते हैं शिवराज, पिता के समर्थन में उतरे जयवद्र्धन - कांग्रेस में जारी सियासी ड्रामा  

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Arun Tiwari

Mar 25, 2019

shivraj

sivraj

भोपाल : भोपाल से दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी के बाद सियासी ड्रामा शुरु हो गया है। जयवद्र्धन ने पिता के समर्थन में मोर्चा संभालते हुए सर्वत्र दिग्विजय, सर्वथा दिग्विजय का नारा बुलंद कर दिया है। दिग्विजय के खिलाफ भाजपा अपने सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद चेहरे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतार सकती है। शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के बीच हुई लंबी चर्चा के यही मायने निकाले जा रहे हैं। सोमवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस विषय पर चर्चा हो सकती है। शिवराज ने मीडिया से कहा कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव लडऩे को तैयार हैं, उन्होंने दिग्विजय को बंटाढार रिटन्र्स का नाम देते हुए भोपाल सीट की जीत की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि वे बदले की भावना से नहीं मिशन के लिए राजनीति कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भोपाल से शिवराज चुनाव लड़ेंगे तो भी हार जाएंगे। कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सीहोर और बैरसिया से लीड लेंगेे, उन्हें जीत के लिए भोपाल में सिर्फ २५ फीसदी वोट चाहिए।
.......................................................
- जयवद्र्धन ने संभाला मैदान :
नगरीय प्रशासन मंत्री जयवद्र्धन ने पिता के चुनाव का मोर्चा संभाल लिया है। जयवद्र्धन ने ट्वीट कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। उन्होंने लिखा है कि अगर फलक को जिद है,बिजलियां गिराने की, तो हमे भी जिद है वहीं पर आशियां बनाने की, सर्वत्र दिग्विजय,सर्वथा दिग्विजय। वहीं पीसीसी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है। उनकी निर्दलीय उम्मीदवारी को लेकर भी कयास लगने शुरु हो गए हैं हालांकि गोयल ने कहा कि वे हाईकमान के फैसले के साथ हैं और भोपाल सीट कांग्रेस जीतेगी। वहीं दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह की पत्नी रुबीना शर्मा सिंह ने गोयल और शिवराज की इस मुलाकात पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि सारी चीजें स्पष्ट हैं, संभवत: वे अपने गुरु के लिए कुछ फिक्सिंग करने गए थे।
...............................
प्रियदर्शनी लड़ सकती हैं ग्वालियर से चुनाव :
प्रियदर्शनीराजे सिंधिया ग्वालियर से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सुझाव दिया है कि वे ग्वालियर से पत्नी को चुनाव लड़ाएं। वहीं ग्वालियर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रियदर्शनी के नाम का प्रस्ताव पास कर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजने का फैसला किया है। प्रस्ताव पर मंत्री इमरती देवी,लाखन सिंह,प्रद्युम्र सिंह तोमर समेत विधायक मुन्नालाल गोयल और प्रवीण पाठक ने हस्ताक्षर किए हैं।
..............................
- अभिषेक भार्गव के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें :
वहीं सागर और दमोह से दावेदारी कर रहे अभिषेक भार्गव ने अपने कदम भले ही पीछे खींच लिए हों लेकिन उनको कांग्रेस में उम्मीद की किरण नजर आ रही है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि उन्होंने अभिषेक को समझाया है कि राजनीति में धैर्य की जरुरत होती है आगे उनको बहुत मौके मिलेंगे। भार्गव ने कहा कि अभिषेक से कई कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में शामिल करने के लिए संपर्क किया है।
...............................................