10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे वजनी घंटा : 1935 किग्रा वजन, 6.3 फीट ऊंचा, शिवराज ने किया अर्पण

मुख्यमंत्री ने रतनगढ़ माता मंदिर पर चढ़ाया देश का सबसे वजनी घंटा, जो बना है ठोस पीतल धातु से
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhopal Online

•

Updated: 16 Oct 2015, 8:15 PM IST

bell

bell

(कैप्सन : दतिया स्थित रतनगढ़ माता मंदिर में देश के सबसे वजनी घंटे को अर्पित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।)


दतिया।
ये है देश का सबसे वजनी घंटा। वजन 1935 किग्रा, ऊंचाई 6.3 फीट। ठोस धातु से बना हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस विशालकाय घंटे को शुक्रवार को रतनगढ़ माता मंदिर पर चढ़ाया।


रतनगढ़ सेवा समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर प्रकाश जांगरे की पहल पर तैयार हुए इस घंटे को मंदिर में चढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री दोपहर को पत्नी साधना सिंह के साथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने पहले विधि विधान से आदि शक्ति की पूजा-अर्चना की, फिर घंटे का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया कलेक्टर प्रकाश जांगरे, ग्वालियर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, आईजी ग्वालियर आर्दश कटियार, ग्वालियर एसपी हरिनारायणाचारी मिश्रा समेत कई प्रशासनिक व पुलिस के अफसर मौजूद रहे।