3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों को शिवराजसिंह की बड़ी सौगात, कृषि मंत्री ने जारी किए 750 करोड़ रुपए

Shivraj Singh Chauhan Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan Agrisure Fund केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान Shivraj Singh Chauhan ने किसानों को बड़ी सौगात दी है।

2 min read
Google source verification
Shivraj Singh Chauhan Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan Agrisure Fund

Shivraj Singh Chauhan Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan Agrisure Fund

Shivraj Singh Chauhan Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan Agrisure Fund मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान Shivraj Singh Chauhan ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। कृषि मंत्री ने किसानों के लिए 750 करोड़ रुपए की राशि जारी की। किसानों के लिए बनाए गए खास फंड के लिए ये राशि दी गई है। देश भर के किसानों की मदद करने और ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक तौर पर ज्यादा मजबूत बनाने के लिए यह राशि जारी की गई है।

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानि नाबार्ड ने किसानों के लिए एग्री-श्योर Agrisure Fund नाम से ये फंड बनाया है। एग्री-श्योर फंड में कुल 750 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं जोकि किसानों की मदद के काम आएंगे। एग्री फंड से स्टार्ट-अप और ग्रामीण उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : तीन टुकड़ों में बंटेगा एमपी का यह जिला! 4 सितंबर को सीएम मोहन यादव कर सकते हैं ऐलान

यह भी पढ़ें : एमपी में नए जिले के लिए छोड़ दी पार्टी, जानिए बागी विधायक को किस बात का है इंतजार

एग्री-श्योर फंड Agrisure Fund में खेती किसानी में नई और तकनीकी पहल को बढ़ावा देने, नए ग्रामीण पारिस्थितिकी तंत्र लिंकेज और बुनियादी ढांचे का निर्माण करने, खेती और गांव में रोजगार पैदा करने पर फोकस किया जाएगा। एग्री-श्योर में किसान उत्पादक संगठनों यानि एफपीओ का समर्थन करने पर भी जोर दिया जाएगा।

इस फंड का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में लगातार विकास और प्रगति करना है। इससे किसानों के लिए आईटी-आधारित समाधान और मशीनरी किराए की सेवा के जरिए से उद्यमशीलता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

देश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एग्रीश्योर फंड लॉन्च किया गया है। इस फंड से कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

750 करोड़ रुपए के कैपिटल पूल के एग्रीश्योर फंड को कृषि और ग्रामीण स्टार्टअप (Farmer and Rural Startup) इको सिस्टम में वृद्धि और इनोवेशन बढ़ाने के लिए बनाया है। फंड में केंद्र सरकार ने 250 करोड़ रुपए, नाबार्ड ने 250 करोड़ और बैंकों तथा इंश्योरेंस कंपनियों ने भी 250 करोड़ रुपए जमा कराए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chauhan का कहना है कि एग्रीश्योर फंड यह सुनिश्चित करता है कि देश के हरेक किसान को आगे बढ़ने के लिए जरूरी तकनीकी सहायता मिले। किसानों के समृद्ध होने से ही देश की अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी।

Story Loader