4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार आमने सामने होंगे शिवराज और कमलनाथ, ये है भाजपा-कांग्रेस की रणनीति

नवरात्र के बाद दूसरे दौर के प्रचार में दोनों दलों के नेता चुनावी सभाओं को संबोधित करने निकल पड़े हैं।

2 min read
Google source verification
News

पहली बार आमने सामने होंगे शिवराज और कमलनाथ, ये है भाजपा-कांग्रेस की रणनीति

भोपाल. मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं, नवरात्र के बाद दूसरे दौर के प्रचार में दोनों दलों के नेता चुनावी सभाओं को संबोधित करने निकल पड़े हैं। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पृथ्वीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। बता दें कि, उपचुनाव के प्रचार के दौरान ये पहला मौका है, जब दोनों दिग्गज नेता एक ही शहर में आमने-सामने होंगे।


भाजपा ने उप-चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची घोषित करने के बाद इन नेताओं के दौरे भी तय करने शुरू कर दिए हैं। सबसे अधिक दौरे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खाते में आए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार के दौरान अबतक सबसे कम दौरे के लिए जोबट पहुंचे हैं। इसलिए पार्टी ने उनके जोबट दौरे पर अधिक फोकस रखा है और नवरात्र के बाद पहला दौरा 19 अक्टूबर को जोबट में होगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा करने वाले हैं।

पढ़ें ये खास खबर- 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने के आसार


अभी आना बाकी है।


माना जा रहा है कि, इन उपचुनावों के नतीजे आगामी विधानसभा चुनावों की झलक हो सकते हैं। हालांकि, चुनाव प्रचार और चुनावी सभाओं में भाजपा अभी कांग्रेस से आगे चल रही है। पर जीत का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका फैसला 2 नवंबर को ही हो सकेगा। एक तरफ तो भाजपा मिशन 2023 की सत्ता बनाए रखने के लिए ये चुनाव जीतने का जोर लगा रही है। तो वहीं, कांग्रेस अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पाने के लिए मैदान में ताकत झोंक रही है।

विसर्जन जुलूस में जा घुसी बेकाबू कार, 7 लोगों को रौंदा - देखें Live Video

Story Loader