17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ladli Behna Yojana पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा खुलासा, मंच से कही ये बात, देखें वीडियो

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में बड़ा खुलासा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
ladli behna yojana

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित स्कीम लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। जिसकी वजह से प्रदेश में भाजपा की वापसी हुई थी। इसी योजना को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में बड़ा खुलासा किया है।

लाड़ली बहना योजना पर क्या बोले शिवराज


केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना को लेकर कहा है कि जो लाड़ली बहना योजना बनी मध्यप्रदेश की धरती पर उसी लाड़ली बहना योजना का कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में विरोध किया। बोल गए रोको…रोको….रोको। मैंने कहा मामा को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।

कैसे बनी लाड़ली बहना योजना?


शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में प्रेस कांन्फ्रेंस करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना बनाई। उसमें 16 हजार करोड़ रुपए खर्चा आता है। मध्यप्रदेश का बजट जब मैं मुख्यमंत्री बना था तब 21 हजार करोड़ था। आज तीन लाख 65 हजार करोड़ रुपया है।

इन पैसों में से कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाते हुए हमने विकास के सब काम करते हुए सिंचाई की योजनाएं बनाई और भी कई काम किए। हम आसानी से 16 हजार करोड़ रुपए अपनी बहनों को दे सकते हैं। हमने आंकलन किया। आंकलन करने के बाद योजना बनाई।

आपको बता दें कि, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी है और महाराष्ट्र में भी भाजपा का मोर्चा थाम रहे हैं। उन्हें महाराष्ट्र की जिम्मेदारी लाड़ली बहना की सफलता को देखते हुए दी गई है। महाराष्ट्र में लाड़ली बहना योजना चल रही है। ऐसे में महिला वोटर्स को साधने में शिवराज सिंह चौहान ज्यादा निर्णायक साबित हो सकते हैं।