30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में हो सकता है बड़ा बदलाव, अमित शाह से मुलाकात के बाद शिवराज बन सकते हैं पार्टी अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर केंद्रीय संगठन गंभीर है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Nov 23, 2019

भाजपा में हो सकता है बड़ा बदलाव, अमित शाह से मुलाकात के बाद शिवराज बन सकते हैं पार्टी अध्यक्ष

भाजपा में हो सकता है बड़ा बदलाव, अमित शाह से मुलाकात के बाद शिवराज बन सकते हैं पार्टी अध्यक्ष

भोपाल. मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गुटबाजी की खबरें तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के ठीक पहले पार्टी के दो बड़े नेताओं में खींचतान शुरू हो गई है। वहीं, पिछले दिनों पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद से खींचतान बढ़ गई है। यह वीडियो हनीट्रैप की आरोपी महिला के साथ आया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में भाजपा के संगठन चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर केंद्रीय संगठन गंभीर है। वे ऐसे नेता को बैठाना चाहते हैं जो समन्वय और प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को साथ लेकर काम करे।

शिवराज भी रेस में
राकेश सिंह पिछली बार नंदकुमार सिंह चौहान को हटाने के बाद अध्यक्ष मनोनीत किए गए थे। ऐसे में उनकी दावेगारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस पद को लेकर गंभीर बताए जा रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली में शाह से उनकी मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, दमोह सांसद वीडी शर्मा संगठन के पदों पर उम्र का फार्मूला आने के बाद सक्रिय हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, संघ के सहयोग से बीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है। वहीं, प्रभात झा भी दिल्ली में सक्रिय हैं।

अभी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं शिवराज सिंह
शिवराज सिंह चौहान अभी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, अमित शाह ने उन्हें भाजपा के सदस्यता अभियान की भी जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने देशभर में दौरा कर भाजपा के लिए सदस्य बनाए थे।

8 दिसंबर में हो सकता है चुनाव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि संगठन पर्व के तहत आगामी 30 नवंबर को मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। वहीं, माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश में 8 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी चुनाव हो सकते हैं।