27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधारोपण अभियान के तीन साल पूरे करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण संकल्प के तीन साल पूरे हो रहे हैं, उन्होंने इन तीन सालों में लगातार रोज एक पौधा कम से कम लगाया है। इस मौके पर वह भोपाल स्मार्ट सिटी पार्क में 108 पौधे लगाएंगे। जिसमें इसमें पर्यावरण विद्याओं, सामाजिक संस्थाए और एनजीओ के सदस्यों भी शामिल होगे।
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Puja Roy

Feb 08, 2024

untitled.jpg

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पौधारोपण संकल्प को तीन साल पूरे कर रहे हैं। उन्होंने तीन साल से रोजाना एक या एक से अधिक पौधे लगाए हैं। उस वक्त में भी जब वह भोपाल से बाहर रहे या फिर दूसरे शहरों में घूम रहे थे। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने 19 फरवरी 2021 में अमरकंटक से नर्मदा जयंती के अवसर पर की थी। इस अभियान को तीन साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए 19 फरवरी को भोपाल का स्मार्ट सिटी पार्क 108 पौधे लगाए जाएंगे। उसके बाद रविंद्र भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।

शिवराज सिंह चौहान
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह एक नागरिक का मंच है, इसका पॉलिटिक्स से कोई लेना देना नहीं है। हम सब को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए, और सरकार को उसमें हमारी पूरी मदद करना चाहिए। मेरे दिल में यही भाव है कि हर काम सरकार का नहीं होता है, कुछ काम को करना समाज की भी ड्यूटी होती है। हम सब मिलकर अच्छे कामों को साकार कर सकते हैं।

भोपाल से पर्यावरण बचाने की क्रांति
बैठक में बुधवार को भोपाल के पूर्व महापौर ,सामाजिक कार्यकर्ता, महापौर और अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। शिवराज ने यह भी कहा कि भोपाल में एक गैर राजनीतिक मंच बनाया जाना चाहिए। हम अच्छा करेंगे तो हर नागरिक को इस अभियान से जोड़ सकेंगे। भोपाल से हम एक क्रांति की शुरूवात कर सकते है, पर्यावरण बचाने की क्रांति । हर बड़े काम की शुरुआत ऐसे ही शुरू होता है ।