
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक अलग अंदाज में थे। वे किसान बनकर खेत जोतते हुए नजर आए। उन्होंने अपने खेत में ट्रैक्टर चलाया। उन्होंने अपने क्षेत्र विदिशा में खेत जोतने का लुत्फ लिया। भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर दो ट्वीट कर लोगों को उत्तम खेती के बारे में बताया। साथ ही ट्रैक्टर चलाते हुए अपना वीडियो भी जारी किया। बताया जाता है कि जब वे मुख्यमंत्री थे तब भी वे कई बार ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ चुके हैं।
बताया गया उत्तम खेती
सचमुच में खेती करने का आनंद ही अलग है! मैंने बचपन में भी खेती की है। तब बड़ी संख्या में ट्रैक्टर नहीं होते थे, बैलों में जुती नाड़ियाँ चलती थी। कंधे पर ढुली टांगकर उसमें रखे हुए अनाज को हाथ से पोर में डालते थे जिसे ऊरना कहते थे।
गेहूं की बोवनी की
अब अधिकतम खेती ट्रैक्टर से होती है, बैल बेरोजगार हो गए हैं। मैंने भी आज ट्रैक्टर से ही गेंहू की बोवनी की। आत्मिक सुख मिला, क्योंकि ये गेंहू की फसल जब तैयार होगी तो इससे उपजे अनाज से कई लोगों का पेट भरेगा। खेती कठिन है लेकिन फिर भी खेती का आनंद ही अलग है।
Published on:
13 Nov 2019 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
