एमपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chouhan के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान आज यानि 14 फरवरी को रिद्धि जैन के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं। इस वैवाहिक समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित कई वीवीआईपी शामिल हो रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान की बहू रिद्धि जैन Riddhi Jain भोपाल के इंद्रमल जैन के बेटे संदीप जैन की पुत्री हैं। कुणाल और रिद्धि एक साथ पढ़े हैं। यहीं से एक दूसरे के प्रति प्यार उपजा जोकि समय के साथ परवान चढ़ता गया।