कार्यक्रम में सीएम ने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त ट्रांसफर की। यहां उन्होंने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, चिंता मत करना, धीरे-धीरे योजना की राशि 3000 तक की जाएगी। CM डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसानों के लिए भी राशि अंतरित की।