एमपी की लाड़ली बहनों के लिए फरवरी की 10 तारीख बड़ी सौगात लेकर आ रही है। इस दिन उनके खातों में लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojna की मासिक किस्त डाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास जिले के पीपलरावां में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर की पात्र महिलाओं, युवतियों को यह तोहफा देंगे। दरअसल यह दिन डबल खुशी का रहेगा। 10 फरवरी को न केवल लाड़ली बहनों के लिए खुशी की खबर आएगी बल्कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को भी राशि वितरित की जाएगी। यही नहीं, कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।